बुधवार, 26 अगस्त 2026

लखनऊ :शराब के नशे में घर में घुसकर महिला से मारपीट का आरोप, सीसीटीवी में कैद हुईं आरोपी महिलाएं।।Lucknow:A man was accused of entering a house under the influence of alcohol and assaulting a woman. The accused women were captured on CCTV.||

शेयर करें:
लखनऊ :
शराब के नशे में घर में घुसकर महिला से मारपीट का आरोप, सीसीटीवी में कैद हुईं आरोपी महिलाएं।।
दो टूक : लखनऊ के थाना पीजीआई क्षेत्र के वृंदावन सेक्टर-12 स्थित ग्रीनवेरी अपार्टमेंट में एक महिला के घर में घुसकर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पूर्व परिचित महिला समेत चार महिलाओं पर घर में घुसकर हमला करने, गंभीर चोट पहुंचाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है। मारपीट की इस घटना ने अपार्टमेंट की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं।
विस्तार : 
मिली जानकारी के अनुसार निशा देवी पत्नी विनोद थाना पीजीआई क्षेत्र के वृंदावन सेक्टर-12 स्थित ग्रीनवेरी अपार्टमेंट में रहती है।
पीड़िता निशा देवी के मुताबिक, 24 अगस्त की रात करीब 10 बजे पूर्व परिचित छाया अवस्थी अपनी महिला साथियों सिंधू, सुधा और रेनू यादव के साथ उसके घर पहुंची। आरोप है कि सभी महिलाएं शराब के नशे में थीं और पूर्व विवाद को लेकर अचानक घर में घुसकर निशा के साथ मारपीट करने लगीं। मारपीट में पीड़िता को गंभीर चोटें आने की बात कही गई है।
पीड़िता के अनुसार, घटना के समय उसका बेटा आयुष भी घर पर मौजूद था। उसने अपनी मां को बचाने का प्रयास किया, लेकिन जब वह उन्हें नहीं बचा सका तो शोर मचाया। शोर सुनकर अपार्टमेंट में तैनात गार्ड मौके पर पहुंचा, जिसके बाद आरोपी महिलाएं जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से निकल गईं।
पीड़िता ने बताया कि आरोपी महिलाएं UP 32 RL 2408 नंबर की गाड़ी से आई थीं। अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरों में वाहन और महिलाओं की गतिविधियां कैद होने का दावा किया गया है। घटना के बाद निशा देवी ने 112 पर पुलिस को सूचना दी और पीजीआई थाने में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज समेत उपलब्ध साक्ष्यों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।