लखनऊ :
कृष्णा नगर क्षेत्र सब्जी मंडी से बाइक हुई चोरी, सब्जी खरीदने आया हुआ था युवक।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना कृष्णानगर क्षेत्र के कानपुर रोड स्थित बाराबिरवा सब्जी मंडी में खरीदारी करने आए युवक की बाइक चोरों ने पार कर दी। काफी तलाश के बाद भी बाइक का पता नहीं चलने पर पीड़ित ने कृष्णानगर थाने में लिखित तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार थाना कृष्णानगर क्षेत्र के आशाराम बापू आश्रम रोड स्थित हरिओम नगर कॉलोनी निवासी संदीप यादव पुत्र स्वर्गीय लालसा यादव के मुताबिक, बीते 10 अगस्त की शाम करीब 7:45 बजे वह अपनी बाइक संख्या UP 32 KS 8718 से बाराबिरवा स्थित सब्जी मंडी पहुंचे थे। बाइक खड़ी करने के बाद वह खरीदारी करने चले गए।
कुछ देर बाद वापस लौटे तो बाइक अपने स्थान से गायब मिली। आसपास काफी तलाश करने और लोगों से पूछताछ के बावजूद बाइक का कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद पीड़ित ने कृष्णानगर थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की लिखित तहरीर दी।
पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर शुक्रवार देर शाम मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही बाइक चोरों की तलाश में जुटी है।
