शुक्रवार, 21 अगस्त 2026

लखनऊ : लैंड विवाद में टावर पर चढ़ी महिला मचा हड़कंप,मुख्यमंत्री से फरियाद लगाने गाजीपुर से लखनऊ आयी।।||Lucknow: A woman climbed a tower over a land dispute, causing a stir. She traveled from Ghazipur to Lucknow to appeal to the Chief Minister.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
लैंड विवाद में टावर पर चढ़ी महिला मचा हड़कंप,मुख्यमंत्री से फरियाद लगाने गाजीपुर से लखनऊ आयी।।
ऐशबाग रेलवे स्टेशन के पास हाईवोल्टेज ड्रामा, पुलिस-दमकल की सूझबूझ से सकुशल नीचे उतरी महिला।
दो टूक  : राजधानी लखनऊ के थाना बाजारखाला क्षेत्र ऐसबाग रेलवे स्टेशन परिसर मे शुक्रवार सुबह एक महिला टांवर पर चढ़ गई और चीखने चिल्लाने लगी लोगों की नजर टावर पर पड़ी तो हो उड़ गए। आनन फानन मे पुलिस को सूचना दी । सूचना पाकर स्थानीय पुलिस और फायर बिग्रेड के साथ आलाधिकारी मौके पर पहुचे महिला को समझाने और बुझाने का सिलसिला शुरु हुआ। और आश्वासन के बाद महिला नीचे उतरी और पुलिस उसे थाने ले गई। महिला जमीन विवाद को लेकर गाजीपुर स लखनऊ मुख्यमंत्री से फरियाद लगाने पहुची थी।
विस्तार :
शुक्रवार को जमीन विवाद की शिकायत लेकर मुख्यमंत्री से मिलने जनपद गाजीपुर से लखनऊ पहुंची एक महिला ने सुबह ऐशबाग रेलवे स्टेशन परिसर के पास टावर पर चढ़कर हड़कंप मचा दिया। महिला को टावर पर चढ़ा देख मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही बाजारखाला पुलिस और दमकल विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी बाजारखाला बृजेश सिंह ने पुलिस बल के साथ मोर्चा संभाला। दमकल टीम ने भी सुरक्षा इंतजाम किए। पुलिसकर्मियों ने महिला से लगातार बातचीत करते हुए उसे नीचे उतरने के लिए समझाया।
पुलिस के मुताबिक महिला गाजीपुर के कासिमाबाद थाना क्षेत्र की निवासी है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि महिला का अपने पड़ोसी से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। इसी मामले की शिकायत लेकर वह लखनऊ आई थी।
काफी देर तक चले समझाने-बुझाने के बाद पुलिस ने महिला को उसकी शिकायत पर नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद महिला टावर से नीचे उतर आई। महिला के सकुशल नीचे उतरते ही पुलिस, दमकल विभाग और मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। मौके पर पहुंचे महिला के परिजनों की मौजूदगी में पुलिस ने उसे सुरक्षित लिया। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।।
टॉवर पर चढ़ी पीडिता महिला दीपा चौहान की बड़ी बहन चन्दा चौहान ने बताया कि
पड़ोसी जगन्नाथ,रामनाथ, इत्यादि ने मिलकर हमारी पुस्तैनी जमीन पर कब्जा कर लिया है।पुलिस और तहसील मे सुनवाई न होने पर दोनो बहने गुरुवार को बाबा मुख्यमंत्री से मिलने गई मुलाकात न होने पर शुक्रवार को जान देने के लिए दीपा ऐसबाग रेलवे परिसर मे बने टॉवर पर चढ़कर गई है। अगर इसे कुछ हुआ तो हम भी जान दे देगे।
●थाना प्रभारी बाजारखाला बृजेश सिंह ने बताया कि टॉवर पर चढ़ी महिला को पुलिस एवं दमकल टीम द्वारा सकुशल नीचे उतार लिया गया । महिला जनपद गाजीपुर के थाना कासिमपुर निवासिनी है। महिला का अपने पड़ोसी से प्रापर्टी का विवाद चल रहा है। महिला के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस द्वारा लगातार वार्ता कर महिला को समझा-बुझाया गया, जिसके उपरांत महिला को सकुशल टावर से नीचे उतार लिया गया। अग्रिम आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।