शुक्रवार, 21 अगस्त 2026

लखनऊ : दुस्साहस: आधी रात एटीएम पर बदमाशों का धावा, स्क्रीन-ट्रॉली उखाड़कर भागे; पुलिस ने दौड़ाकर दबोचा।‌||Lucknow: Audacity: Miscreants attacked an ATM at midnight, uprooted the screen and trolley and fled; the police chased and caught them.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
दुस्साहस: आधी रात एटीएम पर बदमाशों का धावा, स्क्रीन-ट्रॉली उखाड़कर भागे; पुलिस ने दौड़ाकर दबोचा।‌
खट-खटाहट की आहट ने बिगाड़ा बदमाशों का खेल, बिना नंबर की कार से पहुंचे थे ATM लुटेरे।
दो टूक  : राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज कस्बे में गुरुवार की आधी रात बदमाशों ने एटीएम लूटने की दुस्साहसिक कोशिश कर इलाके में सनसनी फैला दी। मोहनलालगंज कस्बे में मौरावां रोड स्थित इंडिया फर्स्ट एटीएम को निशाना बनाकर पहुंचे बदमाशों ने मशीन को काटकर अंदर रखा कैश निकालने का प्रयास किया। बदमाश एटीएम की स्क्रीन और ट्रॉली तक उखाड़ ले गए, लेकिन स्थानीय लोगों की सतर्कता और पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। और पुलिस ने दौड़ाकर एक संदिग्ध को दबोच लिया और पूछताछ एवं घटना की छानबीन में जुटी है।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार गुरुवार की आधी रात मोहनलालगंज कस्बे मे मौरावां मार्ग पर लगे इंडिया फर्स्ट एटीएम मशीन को बदमाशों ने निशाना बनाते हुए रात करीब एक बजे बिना नंबर प्लेट की सफेद कार से बदमाश एटीएम के पास पहुंचे। उन्होंने एटीएम में तोड़फोड़ शुरू कर दी। मशीन काटने के दौरान हुई खटपट की आवाज आस-पास के लोगों तक पहुंची। स्थानीय लोगों को किसी अनहोनी की आशंका हुई तो उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही मोहनलालगंज पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस टीम के मौके पर पहुंचते ही बदमाश कार लेकर भाग निकले। पुलिस ने पीछा किया और भाग रहे बदमाशों की कार को घेरकर एक आरोपी को कार समेत दबोच लिया। हालांकि उसका एक साथी पुलिस को चकमा देकर मौके से भागने में सफल रहा।
पुलिस की मुस्तैदी से लूट की वारदात टली।
पुलिस की सक्रियता के चलते बदमाश एटीएम से बड़ी रकम लेकर फरार नहीं हो सके। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फरार साथी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह ने बताया कि एटीएम में रखी नकदी के संबंध में बैंक कर्मचारियों के आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस।
पुलिस टीम एटीएम और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि फरार बदमाश की पहचान और पूरी घटना की कड़ियां जोड़ी जा सकें। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ के आधार पर पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है। स्थानीय पुलिस की सक्रियता से एटीएम लूट की बड़ी वारदात टल गई। देर रात कस्बे में पुलिस की सक्रियता ने बदमाशों को यह संदेश भी दे दिया कि वारदात के बाद बचकर निकलना इतना आसान नहीं है। यूपी पुलिस 24 घण्टे अपनी जनता की सेवा में तत्पर है।