गुरुवार, 13 अगस्त 2026

लखनऊ : अखंड भारत संकल्प दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया।||Lucknow: A program was organized for Akhand Bharat Sankalp Diwas.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
अखंड भारत संकल्प दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
दो टूक : उत्तर जिला  (लखनऊ) द्वारा जानकीनगर प्रखंड में अखंड भारत संकल्प दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया । विस्तार :
कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विजय बजरंगी , बजरंग दल ,विभाग संयोजक लखनऊ एवं प्रान्त बलोपासना केन्द्र प्रमुख (अवध प्रान्त) द्वारा भगवान भोलेनाथ को जल अर्पित कर, भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। उन्होंने अखंड भारत के संकल्प, राष्ट्रभक्ति, सामाजिक एकता एवं सनातन संस्कृति के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजक दिनेश गुप्ता, जिला सह-संयोजक बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री अरुण सिंह,अर्पित वर्मा, चंद्रभूषण, आकाश, सुशील त्रिपाठी, निशांत, राजकुमार ,कपिल, राजू बजरंगी, शुभम जी, आदित्य,मोनू, आचार्य शिवकांत, विवेक वाजपेयी,राम मनोहर, महेश चंद्र, तथा मातृशक्ति की ओर से मनीषा सहित समाज के अन्य बंधुओं ने सहभागिता की।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं, सनातनी भाइयों एवं मातृशक्ति ने अखंड भारत के संकल्प को दोहराते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं हिन्दू समाज की रक्षा के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया।