सोमवार, 24 अगस्त 2026

लखनऊ : निगोहां में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का आरोप,हिरासत में आरोपी।।||Lucknow: A minor girl was allegedly raped in Nigohan; the accused is in custody.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
निगोहां में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का आरोप,हिरासत में आरोपी।।
दो टूक : लखनऊ के थाना निगोहां क्षेत्र के एक गांव में जानवर चराने गई करीब 13 वर्षीय किशोरी के साथ युवक द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की छानबीन मे जुटी हुई है।
विस्तार : 
पुलिस के मुताबिक बीते रविवार 22 अगस्त की शाम करीब पांच बजे की बताई गई है। आरोप है कि किशोरी गांव के किनारे जानवर चरा रही थी तभी नामजद युवक उसे बहला-फुसलाकर आम और क्लस्टर के बाग की ओर ले गया और उसके साथ गलत कार्य किया।
मामले में 23 अगस्त को पीड़िता के पिता की तहरीर पर थाना निगोहां में मु0अ0सं0 116/2026, धारा 65(1) बीएनएस और धारा 4(2) पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस ने नामजद आरोपी आकाश (18) पुत्र शिव कुमार, निवासी कर्मलिन खेड़ा मजरा बरवलिया, थाना निगोहां लखनऊ को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई मे जुटी हुई है। 
पुलिस का कहना है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पीड़िता की पहचान और गोपनीयता का विशेष ध्यान रखते हुए सक्षम अधिकारियों के निर्देशन मे आगे की आवश्यक कार्यवाही प्रचलित है।