शनिवार, 1 अगस्त 2026

लखनऊ : पत्नी से परेशान पति घर से अचानक हुआ लापता,पुलिस ने सकुशल किया बरामद।|Lucknow: A husband upset with his wife went missing from home and was found safe by the police.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
पत्नी से परेशान पति घर से हुआ लापता,पुलिस ने सकुशल किया बरामद।
●लापता पॉलीक्लीनिक संचालक को 24 में सकुशल किया बरामद कर पुलिस ने कराई काउंसलिंग।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना निगोहां क्षेत्र के नयाखेड़ा गांव निवासी एक पॉलीक्लीनिक संचालक के घर से अचानक लापता होने के मामले में निगोहां पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज 24 घंटे के भीतर युवक को उसकी ब्रेजा कार सहित सकुशल बरामद कर लिया। युवक पत्नी से विवाद के बाद मानसिक तनाव में घर छोड़कर निकल गया था और धार्मिक स्थलों पर घूम रहा था।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार नयाखेड़ा निवासी दयाशंकर मौर्य ने शुक्रवार को निगोहां थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका 29 वर्षीय पुत्र बृजेश कुमार मौर्य, जो भटपुरा स्थित बालाजी पॉलीक्लीनिक का संचालक है, 30 जुलाई की दोपहर अपनी ब्रेजा कार से बिना किसी को बताए घर से चला गया। काफी तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लगा और उसका मोबाइल फोन भी बंद मिला। इसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी।थाना प्रभारी रवींद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर तंत्र और स्थानीय सूचनाओं के आधार पर लगातार खोजबीन की। शनिवार को पुलिस ने बृजेश कुमार को उसकी ब्रेजा कार सहित भटपुरा चौराहे के पास सकुशल बरामद कर लिया।पूछताछ में बृजेश ने बताया कि पत्नी से विवाद होने के कारण वह मानसिक तनाव में घर से निकल गया था। इस दौरान वह लखनऊ के आसपास विभिन्न धार्मिक स्थलों पर घूमता रहा और आगे मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन के लिए जाने की योजना बना रहा था।थाना प्रभारी रवींद्र कुमार ने बताया कि युवक की काउंसलिंग कर उसे समझाया गया, जिसके बाद उसे सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बेटे के सुरक्षित मिलने पर पिता दयाशंकर मौर्य ने निगोहां पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सक्रियता के लिए आभार व्यक्त किया।