लखनऊ :
अहमामऊ में ई-रिक्शा में बैठते ही महिला के बैग से सोने के जेवर गायब, शातिर महिलाओं के गिरोह पर चोरी का आरोप।।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र अहिमामऊ में ई-रिक्शा में सवारी के दौरान महिला गैंग ने महिला के बैग से लाखों रुपये के सोने के जेवर चोरी कर लिया ।। पीड़िता ने तीन महिलाओं समेत अन्य लोगों पर चोरी का आरोप लगाते हुए स्थानीय थाने में लिखित तहरीर देते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर घटना की
जांच शुरु कर दी है।
विस्तार :
पीड़िता गरिमा पटेल पत्नी विशाल सिंह, निवासी असावटी, थाना पलवल, हरियाणा मे रहती है इनका मायका नगराम लखनऊ मे है इनके मुताबिक, 8 अगस्त 2026 की शाम करीब चार बजे वह अपने मायके नगराम जाने के लिए अहमामऊ के पास खड़ी थी। इसी दौरान एक ई-रिक्शा संख्या UP 32 QT 6620 वहां पहुंचा। उसमें पहले से तीन महिलाएं, तीन पुरुष और दो बच्चे सवार थे।
पीड़िता का आरोप है कि ई-रिक्शा में सवार एक युवक ने गंगागंज जाने की बात कहते हुए उसे बुलाया। जैसे ही वह ई-रिक्शा के पास पहुंची, पीछे से तीन महिलाएं उसके पास आ गईं। इसी दौरान एक लड़के ने उसका बैग उठाकर ई-रिक्शा में रख दिया और सवारियों के बीच जगह बनाने के दौरान उसे किनारे कर दिया गया।
आरोप है कि इसी दौरान एक महिला ने पीड़िता को घेर लिया, जिससे उसका बैग दिखाई न दे। कुछ ही देर बाद उक्त सभी लोग खुर्दही बाजार के पास एक साथ ई-रिक्शा से उतरकर फरार हो गए। शक होने पर पीड़िता ने अपना बैग चेक किया तो उसमें रखा सोने का मंगलसूत्र, सोने की कान की बालियां और सोने की अंगूठी गायब मिली।
इसके बाद पीड़िता ने ई-रिक्शा चालक राम कैलाश की मदद से संदिग्धों का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। पीड़िता के मुताबिक, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में संदिग्ध लोगों की तस्वीरें कैद हुई हैं, जिनके आधार पर उनकी पहचान संभव है।
पीड़िता ने 12 अगस्त को सुशांत गोल्फ सिटी थाने में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराया है। पुलिस ने घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज और ई-रिक्शा की जानकारी के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने में जुट हुई है।
