लखनऊ :
शौक पूरा करने निकले चार युवक बने लुटेरे पुलिस ने दबोचा,पहुंचे हवालत।
●जनसेवा केंद्र संचालक से लूटे थे लाखों रुपये, लूट की रकम से खरीदे आईफोन-मोबाइल और होटल में उड़ाए पैसे।
दो टूक : शौक और जरूरतें पूरी करने के लिए अपराध की राह चुनने वाले चार युवकों को आखिरकार गोसाईगंज पुलिस और सर्विलांस सेल दक्षिणी की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर जनसेवा केन्द्र संचालक लूट काण्ड का खुलासा किया। आरोपियों ने जनसेवा केंद्र संचालक की रेकी कर डंडे से हमला करने के बाद उसका कैश से भरा बैग लूट लिया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1.50 लाख रुपये नकद, आईफोन 12 प्रो, ओप्पो मोबाइल, पीड़ित के आधार कार्ड, पैन कार्ड व ड्राइविंग लाइसेंस समेत वारदात में प्रयुक्त अपाचे बाइक और लकड़ी का डंडा बरामद किया है।
विस्तार :
रेकी के बाद बनाया लूट का प्लान।
DCP साउथ मोहम्मद मुस्ताक ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना गोसाईगंज क्षेत्र महुरा खुर्द गॉव निवासी जनसेवा केंद्र संचालक राहुल कुमार 6 अगस्त को दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहा था। इसी दौरान महुराकला से महुराखुर्द के बीच आरोपियों ने उसे घेर लिया। डंडे से हमला कर उसे गिराने के बाद उसका बैग लूटकर फरार हो गए। पीडित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन शुरु कर दी। इसी दौरान पुलिस टीम चार शातिर युवकों गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है। चारो ने अपराध को कमाई का आसान रास्ता समझा और होटल की पार्टी ने उनकी पूरी कहानी खोल दी।पुलिस अग्रिम कार्रवाई करने मे जुटी हुई है।
एक चप्पल ने बदमाशों तक पुलिस को पहुंचाया।
घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने पांच टीमें गठित कीं। टीमों को छानबीन के दौरान घटना स्थल से एक पैर का चपल मिला। उस चपल के सहारे और लगभग 150 से 200 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य माध्यम लगातार सुराग तलाशने के बाद 14 अगस्त की रात चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।।
परिचित शुभम ने दी थी कैश की जानकारी।
पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि राहुल जनसेवा केंद्र चलाता है और रात में भारी मात्रा में नकदी लेकर अकेले घर जाता है। इसके बाद आरोपियों ने उसकी रेकी की और सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया।
फाइव स्टार होटल मे मनाया जश्न,वीडियो बना कर इस्टाग्राम पर किया वायरल।
गोसाईगंज इस्पेक्टर डी के सिंह ने बताया कि लूट की घटना के बाद नव सिखिए आरोपियों एशोआराम और शौक मे खर्च करना शुरु कर दिया।रिल बनाकर इस्टाग्राम पर शेयर किया। छानबीन के दौरान पुलिस टीम ने इनके सोशल मीडिया एकाउंट के सहारे इनके तक पहुची और गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि लूट की रकम से मोबाइल खरीदे और अलग-अलग होटलों में पार्टी कर पैसे उड़ाए।
गिरफ्तार अरुण कुमार उर्फ गोल्डी, निवासी पद्मिनीखेड़ा, मोहनलालगंज, उम्र करीब 23 वर्ष। दूसरा - शिवा, निवासी पद्मिनीखेड़ा, मोहनलालगंज, उम्र करीब 21 वर्ष। तिसरा-
चंचल यादव उर्फ लाला, निवासी सरायजोगा, सोहरामऊ, उन्नाव, उम्र करीब 21 वर्ष। चौथा - - शुभम रावत, निवासी औलाद अली का पुरवा, गोसाईगंज, उम्र करीब 20 वर्ष के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
वहीं घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को डीसीपी ने नगद पुरस्कार देने की घोषणा करते हुए प्रशस्तिपत्र देने की बात कही है।
