मंगलवार, 18 अगस्त 2026

लखनऊ : नशेड़ी बेटे की हैवानियत, मां-बेटी को डंडे से पीटा, मां पहुंची थाने दर्ज कराया केस।।||Lucknow: Drug addict son's brutality, beats mother and daughter with a stick, mother goes to the police station and files a case.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
नशेड़ी बेटे की हैवानियत, मां-बेटी को डंडे से पीटा, मां पहुंची थाने दर्ज कराया केस।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में नशे के आदी बेटे द्वारा अपनी मां और बहन के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने गाली-गलौज करते हुए मां को डंडे से पीटकर घायल कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची बहन को भी डंडे से जमकर मारा, जिससे दोनों को चोटें आई हैं।
विस्तार : 
पीड़िता राजपती पत्नी राजेन्द्र प्रसाद रावत निवासी ग्राम कुरौनी, गौरीशंकरखेड़ा, थाना बंथरा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र राहुल नशे का आदी है और आए दिन परिवार के लोगों से गाली-गलौज एवं विवाद करता रहता है।
पीड़िता के मुताबिक, 16 अगस्त 2026 को करीब सुबह 10 बजे राहुल ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें डंडे से मारना शुरू कर दिया। हमले में उनके सिर और शरीर पर काफी चोटें आईं। शोर सुनकर उनकी पुत्री बीच-बचाव करने पहुंची तो आरोपी ने उसे भी डंडे से पीट दिया।
आरोप है कि मारपीट के दौरान राहुल ने मां-बेटी को धमकी देते हुए कहा कि अपने घर भाग जाओ, नहीं तो जान से मार दूंगा। घटना के बाद पीड़िता ने बंथरा थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की कार्रवाई शुरू कर दी है।