लखनऊ :
दबंगो ने रंगदारी ना देने पर बिजली ठेकेदार को गन प्वाइंट पर लेकर बुजुर्ग पिता व मजदूरो की पीटाई।।
दो टूक : लखनऊ के मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के अतरौली क्रासिंग के पास शनिवार की रात एक प्लाटिंग साइड की खराब बिजली लाइन को ठीक कराने बुजुर्ग पिता व मजदूरो संग पहुंचे ठेकेदार पर मनबढ अज्ञात दबंगो ने 50हजार रूपये की रंगदारी ना देने पर ठेकेदार को गन प्लाइंट पर लेकर बुजुर्ग पिता व मजदूरो पर जानलेवा हमला कर दौड़ा दौड़ा कर पीटा।जिसके बाद दबंग बाइको पर सवार होकर मौके से भाग निकले।पीड़ित ठेकेदार ने पुलिस से लिखित शिकायत कर अज्ञात दबंगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की मांग की है।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार थाना आशियाना क्षेत्र के सेक्टर एम निवासी श्वेतांक बाजपेयी ने पुलिस से शिकायत करते हुये बताया बीते शनिवार की रात 11बजे के करीब मोहनलालगंज क्षेत्र के अतरौली रेलवे क्रासिंग साइड पर स्थित एक प्लाटिंग साइड की खराब विद्युत लाइन को ठीक कराने के लिये अपने बुजुर्ग पिता करूणा शंकर बाजपेयी व मजदूर सत्यप्रकाश,शत्रोहनलाल के साथ आये थे ओर लाइन को ठीक कर रहे थे तभी दो बाइक सवार चार अज्ञात दबंग मौके पर आ धमके ओर मजदूरो को धमकाने लगे ओर प्लाटिंग साइडो पर काम करने के बदले 50हजार रूपये की रंगदारी मागंते हुये गाली गालौज शुरू कर दी।रंगदारी देने से मना करने पर एक दबंग ने कमर से तमंचा निकालकर मुझ पर तान दिया ओर उसके अन्य साथियो ने बुजुर्ग पिता व मजदूरो पर जानलेवा हमला करते हुये लाठी डंडो से दौड़ा दौड़ा कर पीटा ओर मौके से बाइको पर सवार होकर भाग निकले।जिसके बाद ठेकेदार ने पुलिस को सूचना दी।मौके पर पहुंची पुलिस घायल बुजुर्ग व मजदूरो को इलाज के लिये सीएचसी लेकर गयी।इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह ने बताया पीड़ित ठेकेदार ने वसूली ना देने पर अज्ञात लोगो पर जानलेवा हमला कर बुरी तरह पिटाई करने का आरोप लगाते हुये तहरीर दी है।पूरे मामले की गहनता से जांच कर आरोपियो की पहचान कर कड़ी कार्यवाही की जायेगी।
