लखनऊ :
कृष्णानगर में बुलेट और मोबाइल चोरी, दो अलग-अलग मामलों में मुकदमे दर्ज।।
एलडीए कॉलोनी से रॉयल एनफील्ड पार, रामनगर सर्राफा मार्केट में बोलेरो से मोबाइल उड़ाया।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना कृष्णानगर क्षेत्र में चोरी की दो अलग-अलग घटनाएं घटित हुई। एक मामले में एलडीए कॉलोनी से रॉयल एनफील्ड बुलेट चोरी हो गई, जबकि दूसरे मामले में रामनगर सर्राफा मार्केट के पास बोलेरो पिकअप में रखा महंगा मोबाइल बाइक सवार बदमाश उड़ा ले गए। दोनों मामलों में पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विस्तार:
जानकारी के अनुसार पहली घटना थाना कृष्णा नगर क्षेत्र एलडीए कॉलोनी निवासी सतेन्द्र यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 29 जुलाई की रात करीब नौ बजे उनकी रॉयल एनफील्ड (UP 32 PY 7469, रेबेल ब्लू) सेक्टर-डी स्थित HIG-64/65 के पास से चोरी हो गई। काफी तलाश के बावजूद वाहन का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने कृष्णानगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
वहीं दूसरी घटना में योगेन्द्र सिंह राना ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि 2 अगस्त की रात उनका भाई धर्मेंद्र बोलेरो पिकअप से कानपुर जा रहा था। रामनगर सर्राफा मार्केट के पास उसने वाहन रोककर अपने साथी को बैठाने के लिए कहा। इसी दौरान गाड़ी में रखा वीवो V50 (टाइटेनियम ग्रे) मोबाइल बाइक सवार युवक चोरी कर फरार हो गया। पीछा करने के बावजूद आरोपी हाथ नहीं आया। मोबाइल के दोनों IMEI नंबर पुलिस को उपलब्ध करा दिए गए हैं।
कृष्णानगर पुलिस ने दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और सर्विलांस की मदद से आरोपियों और चोरी गए सामान की तलाश में जुटी है। लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्र के लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
