गुरुवार, 6 अगस्त 2026

लखनऊ :बेखौफ चोरो ने रातों-रात बन्थरा में 250 KVA ट्रांसफार्मर गिराकर,लाखों के उपकरण कर ले गए चोरी,मचा हड़कंप।।||Lucknow:Fearless thieves caused a stir when they toppled a 250 KVA transformer in Banthra overnight and stole equipment worth lakhs.||

शेयर करें:
लखनऊ :
बेखौफ चोरो ने रातों-रात बन्थरा में 250 KVA ट्रांसफार्मर गिराकर,लाखों के उपकरण कर ले गए चोरी,मचा हड़कंप।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के बन्थरा थाना क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को निशाना बनाते हुए चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात बदमाशों ने देर रात एक 250 KVA क्षमता के ट्रांसफार्मर को गिराकर उसके अंदर लगे कीमती उपकरण और सामान चोरी कर लिया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और बिजली आपूर्ति भी प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार  गौरव सिंह पुत्र लाल सिंह, निवासी सराय शहजादी, थाना  बन्थरा तहसील सरोजनीनगर के प्लाटिंग साइट पर 250 KVA का ट्रांसफार्मर स्थापित था। 
इनका आरोप है कि 4 अगस्त 2026 की मध्य रात्रि अज्ञात चोर ट्रांसफार्मर को उतारकर उसके भीतर मौजूद कीमती कॉपर व अन्य विद्युत उपकरण ,तेल निकालकर फरार हो गए।
घटना की जानकारी सुबह मिलने पर पीड़ित ने तत्काल यूपी-112 पर सूचना दी। इसके बाद बन्थरा थाने में लिखित तहरीर देकर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।
पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और घटनास्थल के आसपास सक्रिय संदिग्धों की जानकारी जुटाई जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रांसफार्मर से चोरी की यह घटना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। लोगों ने क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने और बिजली से जुड़े महत्वपूर्ण उपकरणों की सुरक्षा के लिए ठोस इंतजाम करने की मांग की है।
बिजली ट्रांसफार्मरों को निशाना बनाकर हो रही चोरियां केवल आर्थिक नुकसान ही नहीं पहुंचातीं, बल्कि आम जनता की बिजली आपूर्ति भी बाधित करती हैं। इससे पहले थाना पीजीआई क्षेत्र ओमेक्स सिटी मे चोरों दिनदहाड़े बिजली सप्लाई काटकर ट्रांसफार्मर खोलकर चोरी करते रंगे हाथों पकड़े गए थे। पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए दोनो को जेल भेज दिया था।