शनिवार, 8 अगस्त 2026

लखनऊ : आशियाना में शराब के जाम में खूनी खेल, लोन एजेंट की हत्या कर कार में शव छोड़ा, हुए थे फरार पुलिस ने दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार।||Lucknow: Bloody game over a drink in Ashiana, loan agent murdered and body left in car, two accused who had absconded, police arrested.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
आशियाना में शराब के जाम में खूनी खेल, लोन एजेंट की हत्या कर कार में शव छोड़ा, हुए थे फरार पुलिस ने दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार।।
आशियाना पुलिस ने 48 घंटे में किया हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार।
दो टूक  : राजधानी लखनऊ के थाना आशियाना क्षेत्र के सालेह नगर तिराहे के पास कार में मिले युवक के शव के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए  दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
पुलिस लिस के मुताबिक, देशी शराब की दुकान पर शराब पीने को लेकर हुए विवाद के दौरान मारपीट में युवक की मौत हो गई थी। आरोपियों ने शव को कार की पिछली सीट पर लिटाया और कार सालेह नगर तिराहे के पास खड़ी कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले में सचिन उर्फ चाइना और जितेन्द्र उर्फ जीतू को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी भदरूख, बंगला बाजार क्षेत्र के रहने वाले हैं।
विस्तार : 
सालेह नगर तिरहे पर कार में मिला था शव।
बताते चलें कि बीते 6 अगस्त की देर रात  थाना आशियाना सालेह नगर तिराहे के पास खड़ी स्विफ्ट डिजायर कार संख्या UP33BB8989 से दुर्गंध आने पर राहगीरों  ने पुलिस को सूचना  दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को अंदर से लॉक पाया। दरवाजा खुलवाने पर पिछली सीट पर एक व्यक्ति मृत अवस्था में मिला।
पुलिस छानबीन और जांच में मृतक की पहचान ज्ञानेन्द्र सिंह पुत्र उदयभान सिंह निवासी रायबरेली के रूप में हुई।वह लखनऊ के देवी खेड़ा आशियाना मे किराए के मकान में रहकर एक डिजिटल लेंडिंग कंपनी में काम कार्यरते थे।
सिर में चोट लगने से हुई मौत।
दो दिन से खड़ी बंद कार मे शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शिनाख्त के बाद विधिक  कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए  भिजवाया। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम में सिर में चोट लगने के कारण मृत्यु होना सामने आया। इसके बाद पुलिस ने मृतक के भाई 
शशिवेन्द्र सिंह की तहरीर पर थाना आशियाना में मु0अ0सं0 207/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।
CCTV और वीडियो साक्ष्यों से खुला राज।
DCP मध्य विक्रांत वीर ने जानकारी देते हुए बताया कि आशियाना हत्याकांड के खुलासे के लिए गठित पुलिस टीमों ने घटना स्थल के आस- पास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य वीडियो साक्ष्यों की जांच पड़ताल एवं छानबीन शुरु कर दी । जांच में सामने आया कि 06 अगस्त को देशी शराब की दुकान पर शराब पीने को लेकर ज्ञानेन्द्र का कुछ लोगों से विवाद और मारपीट हुई थी।
पुलिस के मुताबिक, इसी मारपीट के दौरान ज्ञानेन्द्र को गंभीर चोट लगी और उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपियों ने शव को कार की पिछली सीट पर रखा और वाहन को सालेह नगर तिराहे के पास खड़ा कर वहां से फरार हो गए।
पुलिस दो हत्यारोपियों को दबोचा,खुला,कार शव का राज।
पुलिस ने जांच के आधार पर सचिन उर्फ चाइना (30) निवासी भदरूख बंगला बाजार और जितेन्द्र उर्फ जीतू (लगभग 37 वर्ष) निवासी भदरूख बंगला बाजार को औरंगाबाद अंडरपास, थाना आशियाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार सचिन उर्फ चाइना के खिलाफ वर्ष 2015 में आशियाना थाने में मारपीट, छेड़छाड़, लूट, तोड़फोड़, घर में घुसने, गाली-गलौज और धमकी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज रहा है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध आगे कि कार्रवाई शुरू कर दी है।