लखनऊ :
वृन्दावन मे आयोजित दुबई थीम कार्निवल मेले का एडीसीपी ने किया निरीक्षण।
दो टूक : राजधानी लखनऊ में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते थाना पीजीआई क्षेत्र वृन्दावन योजना के सेक्टर-15 में प्रस्तावित ‘लखनऊ दुबई वंडरलैंड कार्निवल’ के आयोजन की तारीख में बदलाव किया गया है। यह आयोजन 13 अगस्त के बजाय 23 अगस्त 2026 से शुरू किए जाने किया जाएगा। जिसका एडीसीपी साउथ जोन और थाना पीजीआई इस्पेक्टर ने मंगलवार को स्थलीय निरीक्षण किया।
विस्तार:
पुलिस सूत्रों के मुताबिक वृन्दावन योजना सेक्टर 15 थाना पीजीआई लखनऊ मे आयोजित होने वाला दुबई थीम कार्निवल मेला स्थल पर दो दिन से लगातार भारी बारिश के कारण जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। आम जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की तिथि आगे बढ़ाने का आयोजन मण्डल ने निर्णय लिया है।
मंगलवार को कार्यक्रम स्थल का पुलिस उपायुक्त दक्षिणी मो. मुश्ताक के निर्देशन में अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी रल्लापल्ली वसंथ कुमार ने पीजीआई थाना क्षेत्र में प्रस्तावित कार्निवल स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने आयोजकों को फायर सेफ्टी, महिला एवं बाल सुरक्षा, सीसीटीवी निगरानी, पार्किंग व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण तथा आपातकालीन व्यवस्थाओं को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
ADCP साथउ जोन रल्लापल्ली वसंथ कुमार ने स्पष्ट किया कि बड़े आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। आगंतुकों की सुरक्षा, सुगम आवागमन और आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए सभी आवश्यक इंतजाम पहले से सुनिश्चित करने के आयोजन मण्डल को सख्त निर्देश दिए हैं।
