गोण्डा :
बाढ़ प्रभावित नकहरा में पहुंची राहत सामग्री, विधायक अजय सिंह ने किया वितरण।
।।संवाददाता -वीरेन्द्र कुमार।।
दो टूक : गोण्डा जनपद के तहसील करनैलगंज क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित ग्राम नकहरा में बाढ़ पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की गई। राहत वितरण कार्यक्रम में करनैलगंज विधायक श्री अजय सिंह ने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर राहत सामग्री का वितरण किया और बाढ़ से उत्पन्न परिस्थितियों एवं ग्रामीणों की समस्याओं की जानकारी ली विधायक अजय सिंह ने प्रभावित परिवारों से बातचीत करते हुए उनकी आवश्यकताओं को जाना तथा उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि बाढ़ की स्थिति में प्रभावित लोगों तक राहत एवं जरूरी सुविधाएं पहुंचाना प्राथमिकता है। ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याओं और आवश्यकताओं से विधायक एवं अधिकारियों को अवगत कराया।
राहत सामग्री वितरण के दौरान उपजिलाधिकारी करनैलगंज सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण मौजूद रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर बाढ़ से हुए प्रभाव की जानकारी ली तथा प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराई जा रही राहत एवं सहायता के बारे में बताया प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार राहत कार्य संचालित किए जा रहे हैं। प्रभावित परिवारों तक खाद्य सामग्री एवं अन्य आवश्यक सहायता समय से पहुंचाने के लिए संबंधित अधिकारियों को सक्रिय रखा गया है। नकहरा में राहत सामग्री मिलने से बाढ़ प्रभावित परिवारों को काफी सहारा मिला।
