गुरुवार, 20 अगस्त 2026

गौतमबुद्धनगर: दादरी पुलिस ने चोरी के मामले में दो वांछित अभियुक्त दबोचे, 4 कुंतल एल्युमिनियम तार बरामद!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: दादरी पुलिस ने चोरी के मामले में दो वांछित अभियुक्त दबोचे, 4 कुंतल एल्युमिनियम तार बरामद!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

लोडर वाहन से चोरी का माल बरामद, एक अभियुक्त के कब्जे से अवैध चाकू भी मिला

दो टूक//दादरी, गौतमबुद्धनगर। थाना दादरी पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया करीब चार कुंतल एल्युमिनियम का तार, घटना में प्रयुक्त महिंद्रा लोडर वाहन तथा एक अवैध चाकू बरामद किया है। दोनों आरोपी चोरी के मामले में वांछित चल रहे थे।

पुलिस के अनुसार, 20 अगस्त 2026 को थाना दादरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी की घटना में वांछित अभियुक्त मौ0 आशिफ पुत्र मौ0 नसीम और चन्द्रशेखर पुत्र राजेन्द्र सिंह को कस्बा दादरी से गिरफ्तार किया। तलाशी और पूछताछ के दौरान उनके कब्जे से सफेद रंग की महिंद्रा लोडर गाड़ी संख्या DL 1L AR 9348 बरामद हुई, जिसमें चोरी किया गया करीब चार कुंतल एल्युमिनियम का तार रखा हुआ था। इसके अलावा एक अवैध चाकू भी बरामद किया गया।

पुलिस के मुताबिक, वादी की कंपनी के स्टोर से एल्युमिनियम का तार चोरी किए जाने के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना दादरी में मु0अ0सं0 277/2026, धारा 305 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान सामने आए तथ्यों और पुलिस की कार्रवाई के आधार पर दोनों वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त मौ0 आशिफ निवासी विश्वकर्मा कॉलोनी, कस्बा जींद, हरियाणा, हाल निवासी न्यू सीलमपुर, दिल्ली के खिलाफ थाना दादरी में चोरी के मुकदमे के अलावा मु0अ0सं0 397/2026, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत भी मामला दर्ज है। वहीं दूसरे अभियुक्त चन्द्रशेखर पुत्र राजेन्द्र सिंह, निवासी ग्राम करनपुर, थाना हसनपुर, जनपद अमरोहा के खिलाफ भी थाना दादरी में चोरी से संबंधित मुकदमा दर्ज है।

पुलिस की बरामदगी

  • घटना में प्रयुक्त महिंद्रा लोडर वाहन संख्या DL 1L AR 9348
  • चोरी किया गया करीब 04 कुंतल एल्युमिनियम का तार
  • 01 अवैध चाकू

थाना दादरी पुलिस की इस कार्रवाई से चोरी की घटना में शामिल आरोपियों तक पहुंचने के साथ-साथ चोरी किए गए माल की बरामदगी भी हुई है। पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।।