गौतमबुद्धनगर: FNG रोड पर गांजा तस्करी का आरोपी गिरफ्तार, 2 किलो अवैध गांजा और तस्करी में इस्तेमाल स्कूटी बरामद!!
दो टूक//नोएडा। थाना सेक्टर-113 पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2 किलो अवैध गांजा बरामद किया है। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही स्कूटी भी पुलिस ने जब्त की है।
पुलिस के अनुसार, 2 अगस्त 2026 को थाना सेक्टर-113 पुलिस टीम लोकल इंटेलिजेंस और बीट पुलिसिंग के माध्यम से संदिग्धों की निगरानी कर रही थी। इसी दौरान मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए FNG सर्विस रोड, सेक्टर-122 नोएडा के पास से अरविन्द पुत्र रामानन्द को गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 2 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ। इसके अलावा गांजे की तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी संख्या UP16DN6075 भी पुलिस ने बरामद की है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर गांजे की तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है।
गाजियाबाद में भी दर्ज है एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी अरविन्द (उम्र करीब 38 वर्ष) मूल रूप से ग्राम खरीदहा, थाना भेल्दी, जिला छपरा, बिहार का रहने वाला है और वर्तमान में चार मूर्ति के पास, थाना बिसरख, ग्रेटर नोएडा में रह रहा था।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। उसके आपराधिक इतिहास में थाना विजयनगर, गाजियाबाद में वर्ष 2018 में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मुकदमा शामिल है। इसके अलावा थाना सेक्टर-113 नोएडा में वर्ष 2026 में भी धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।
बरामदगी
- 2 किलो अवैध गांजा
- तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी संख्या UP16DN6075
थाना सेक्टर-113 पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ के आधार पर तस्करी के नेटवर्क और गांजे की सप्लाई से जुड़े अन्य संभावित लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है।।
