शुक्रवार, 7 अगस्त 2026

लखनऊ :घर के बाहर खड़ी स्प्लेंडर बाइक चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात।।||Lucknow:A Splendor motorcycle parked outside a house was stolen; the incident was captured on CCTV.||

शेयर करें:
लखनऊ :
घर के बाहर खड़ी स्प्लेंडर बाइक चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना पीजीआई क्षेत्र रायबरेली रोड स्थित हैबत मऊ मवैया में दिनदहाड़े घर के बाहर खड़ी एक मोटरसाइकिल चोर चोरी कर ले गए । पीड़ित की लिखित तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना की पूरी वारदात आस-पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया है। जिसके आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश मे जुटी हुईहै।
विस्तार
जानकारी के अनुसार थाना पीजीआई क्षेत्र हैवतमऊ मवैया, रायबरेली रोड निवासी ऋषभ राय ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी स्प्लेंडर प्लस (ब्लैक-ब्लू), वर्ष 2005 मॉडल, वाहन संख्या UP 32 BP 8864 23 जनवरी 2026 को दोपहर करीब 12:30 बजे उनके घर के बाहर खड़ी थी। कुछ समय बाद जब वह वापस लौटे तो बाइक वहां से गायब मिली।
पीड़ित ने अपने स्तर पर आसपास काफी तलाश की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद उन्होंने पीजीआई थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि बाइक चोरी की घटना का CCTV वीडियो भी उनके पास उपलब्ध है, जिससे चोर की पहचान होने की उम्मीद है।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ वाहन चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि CCTV फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही आसपास के कैमरों और संदिग्धों की गतिविधियों की जांच पड़ताल की जा रही है।