शनिवार, 15 अगस्त 2026

गौतमबुद्धनगर: स्वतंत्रता दिवस पर सतेन्द्र शर्मा ने नोएडा विधानसभा क्षेत्र में कई स्थानों पर किया ध्वजारोहण!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: स्वतंत्रता दिवस पर सतेन्द्र शर्मा ने नोएडा विधानसभा क्षेत्र में कई स्थानों पर किया ध्वजारोहण!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने का लिया संकल्प

दो टूक//नोएडा, 15 अगस्त 2026। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक एवं नोएडा विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता सतेन्द्र शर्मा ने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने देशवासियों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इसी क्रम में सतेन्द्र शर्मा ने सेक्टर-15 स्थित लियाकत चौधरी के कार्यालय पर भी ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय निवासियों ने राष्ट्रगान के साथ देश की स्वतंत्रता और अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इस अवसर पर सतेन्द्र शर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि उन महान स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान को स्मरण करने का अवसर है, जिन्होंने देश को आजाद कराने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि आजादी हमें अनेक वीरों के बलिदान और लंबे संघर्ष के बाद मिली है। इसलिए प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में अपना योगदान दे।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुँवर नूर मोहम्मद ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें उन महान स्वतंत्रता सेनानियों की याद दिलाता है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों तक का बलिदान कर दिया। उनके आदर्शों और संघर्ष से प्रेरणा लेते हुए हमें देश की एकता एवं अखंडता की रक्षा के साथ-साथ लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने देश की तरक्की, सामाजिक सद्भाव और लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला और लोगों ने तिरंगे को सलामी देकर राष्ट्र के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुँवर नूर मोहम्मद, यूपी कांग्रेस कमेटी के गाजियाबाद पर्यवेक्षक, ब्लॉक अध्यक्ष राहुल पांडेय, अल्पसंख्यक विभाग के सचिव लियाकत चौधरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय निवासी मौजूद रहे।।