शनिवार, 15 अगस्त 2026

गौतमबुद्धनगर: ईडब्ल्यूएस पॉकेट-7 में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, तिरंगा यात्रा में दिखा देशभक्ति का जोश!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: ईडब्ल्यूएस पॉकेट-7 में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, तिरंगा यात्रा में दिखा देशभक्ति का जोश!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक//नोएडा, 15 अगस्त 2026। सेक्टर-82 स्थित ईडब्ल्यूएस पॉकेट-7 में आरडब्ल्यूए के तत्वावधान में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राघवेंद्र दुबे द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके बाद उपस्थित पॉकेटवासियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाकर देश की एकता, अखंडता और स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमर शहीदों को नमन किया।

ध्वजारोहण के बाद पॉकेट में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में पॉकेटवासी यात्रा में शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों की थाप, देशभक्ति के नारों और तिरंगे के साथ निकली यात्रा ने पूरे पॉकेट के वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया।

इस अवसर पर आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राघवेंद्र दुबे ने कहा कि देश की आजादी हमें आसानी से नहीं मिली, बल्कि इसके लिए देश के महान सपूतों ने स्वतंत्रता की बलिवेदी पर अपने प्राणों का उत्सर्ग किया। परतंत्रता की बेड़ियों में जकड़े भारत को आजाद कराने के लिए वीर क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता सेनानियों ने अंग्रेजी हुकूमत के असंख्य अत्याचार सहे और अपना सर्वस्व देश के लिए न्योछावर कर दिया।

उन्होंने कहा कि आजादी के इस पावन अवसर पर हम सभी का दायित्व है कि अमर शहीदों के बलिदान को याद करते हुए देश की प्रगति में अपना योगदान दें। हमें संकल्प लेना चाहिए कि भारत की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को कभी आंच नहीं आने देंगे। देश को विकास और उन्नति के पथ पर आगे ले जाने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभानी चाहिए।

राघवेंद्र दुबे ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि अपने राष्ट्रीय कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को याद करने का भी दिन है। हमें आने वाली पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास, शहीदों के त्याग और राष्ट्रप्रेम की भावना से परिचित कराना चाहिए, ताकि देश की युवा पीढ़ी राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सके।

कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष सुशील पाल, उपाध्यक्ष रवि राघव, पप्पू सिंह, उत्तम चंद्रा, रमेश शर्मा, विकास कुमार, धीरज कन्याल, राजवीर सिंह, गुड्डू चौधरी, राजेश पाठक, राकेश कुमार, अंगद तोमर, शिवव्रत तिवारी, रमेश वर्मा, देवमणि शुक्ला, विष्णु शर्मा, नवल मिश्रा, मनीष पांडे, अनूप शर्मा, दयानंद शास्त्री, मनोज झा, प्रवीण शुक्ला, दीपक मेहरा, मनोज गुप्ता, नवीन पंत, बिजेंद्र सिंह, अमित शर्मा, अशोक यादव, अंजनी, संजीव सक्सेना, बच्चे लाल, विजय सक्सेना, प्रकाश जोशी, मिथलेश राय, हनुमान कुमार, कोमल यादव, अवनीश तिवारी, के.के. झा, ललित फुलारा, राम सिंह, जी.डी. शर्मा, माधव तिवारी, विकास शर्मा, रविंद्र कुमार, जयंत साहू, बलराम कुमार, सुधा राजपूत, पूजा पाण्डेय, आर.के. शर्मा, नीरज शर्मा, जितेंद्र द्विवेदी, संजीव ढाली, सत्य शंकर दास, कृष्ण प्रसाद शर्मा, वी.के. भारद्वाज, दिनेश शिशोदिया, प्रशांत पाठक, दिनेश पाठक, राम गोपाल, बीरबल चौधरी, रंजीत पटेल, जितेंद्र सिंह, बी.डी. गुप्ता, राजेश वर्मा, छोटे लाल, सतपाल सिंह, मुशीद खान, उमाकांत त्रिवेदी, सुभाष शर्मा, अभय पांडे, विनोद शास्त्री, श्रीकांत त्रिवेदी, राम लखन लखेड़ा, संजय राउत सहित बड़ी संख्या में पॉकेटवासी मौजूद रहे।

समारोह के दौरान लोगों ने देश की आन-बान-शान तिरंगे को नमन करते हुए राष्ट्रहित में एकजुट होकर कार्य करने और देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लिया।।