गुरुवार, 13 अगस्त 2026

गौतमबुद्धनगर: तिरंगे से सजे सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ नोएडा प्राधिकरण पहुंची भाकियू की सद्भावना यात्रा, किसानों ने बुलंद की हक की आवाज!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: तिरंगे से सजे सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ नोएडा प्राधिकरण पहुंची भाकियू की सद्भावना यात्रा, किसानों ने बुलंद की हक की आवाज!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

अशोक भाटी के नेतृत्व में निकली भव्य ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा, किसानों की लंबित समस्याओं को लेकर अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन

दो टूक//नोएडा, 13 अगस्त 2026। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) गौतमबुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष अशोक भाटी के नेतृत्व में गुरुवार को किसानों की एकजुटता, देशभक्ति और सद्भावना का संदेश देती भव्य ट्रैक्टर तिरंगा सद्भावना यात्रा निकाली गई। सलारपुर स्थित शिव मंदिर से लेकर सेक्टर-81 स्थित गुर्जर सम्राट मिहिर भोज चौक मेट्रो स्टेशन से शुरू हुई यह यात्रा नोएडा प्राधिकरण तक पहुंची। सैकड़ों ट्रैक्टरों पर राष्ट्रीय तिरंगा और संगठन के झंडे लहराते नजर आए। यात्रा के दौरान पूरा मार्ग देशभक्ति के नारों और किसान एकता के संदेश से गूंजता रहा।

यात्रा के शुभारंभ से पहले लोकमाता रानी अहिल्याबाई होलकर की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद पंडित राजेश मिश्रा ने विधि-विधान से ट्रैक्टरों का पूजन कराया और नारियल फोड़कर यात्रा का शुभारंभ किया।

यात्रा शुरू होते ही तिरंगे से सजे ट्रैक्टरों का काफिला आगे बढ़ा। डीजे पर बज रहे देशभक्ति और आजादी के गीतों के बीच किसान पूरे उत्साह के साथ तिरंगा लहराते नजर आए। जगह-जगह यात्रा को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिला। पूरे आयोजन में देशभक्ति, किसान एकता और सामाजिक सद्भाव का संदेश प्रमुखता से दिखाई दिया।

यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। शुभारंभ स्थल पर एडिशनल डीसीपी मनीषा सिंह, एसीपी दीक्षा सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। वहीं नोएडा प्राधिकरण पहुंचने पर डीसीपी ट्रैफिक अभय कुमार, एसीपी नोएडा प्रवीण सिंह समेत पुलिस एवं पीएसी के जवानों ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था संभाली।

किसानों की समस्याओं को लेकर अधिकारियों से हुई चर्चा

नोएडा प्राधिकरण पहुंचने के बाद किसानों की ओर से माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के नाम राष्ट्रीय ज्ञापन सौंपा गया। इसके साथ ही क्षेत्र के किसानों से जुड़ी विभिन्न लंबित एवं क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की गई। किसानों की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन ओएसडी क्रांति शेखर, इंदु प्रकाश सहित संबंधित अधिकारियों को सौंपा गया।


अशोक भाटी के नेतृत्व में दिखी किसान एकजुटता

भाकियू जिलाध्यक्ष अशोक भाटी के नेतृत्व में निकली इस यात्रा में किसानों की मजबूत एकजुटता देखने को मिली। अशोक भाटी लगातार किसानों की स्थानीय समस्याओं, उनके अधिकारों और लंबित मांगों को प्रशासन एवं प्राधिकरण के समक्ष मजबूती से उठाते रहे हैं। इस यात्रा के माध्यम से भी उन्होंने किसानों को एकजुट रखते हुए शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने का संदेश दिया।

अशोक भाटी ने कहा कि किसानों की लंबित समस्याओं का शीघ्र और प्रभावी समाधान किया जाना चाहिए। किसानों को बार-बार अपनी मांगों को लेकर अधिकारियों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए प्राधिकरण को गंभीरता से कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि किसानों की समस्याओं का समाधान जल्द नहीं किया गया तो भारतीय किसान यूनियन किसानों के हितों के लिए लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से आंदोलन करने को मजबूर होगी।

नवल प्रधान ने संभाली अहम जिम्मेदारी

यात्रा के सफल आयोजन में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नवल प्रधान ने किसानों के बीच समन्वय बनाए रखने और यात्रा को व्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाई। किसान साथियों के साथ लगातार संपर्क में रहते हुए उन्होंने यात्रा की व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने में सहयोग किया। संगठन के प्रति उनकी सक्रियता और किसानों के बीच उनकी मजबूत पकड़ यात्रा के दौरान भी नजर आई।

यात्रा के सफल समापन के बाद टिकैत रसोई की ओर से किसान साथियों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई। इससे कार्यक्रम में शामिल किसानों और पदाधिकारियों ने एक साथ भोजन कर आपसी भाईचारे और किसान एकता का संदेश दिया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सुभाष चौधरी, एनसीआर अध्यक्ष परविंदर अवाना, महानगर अध्यक्ष श्रीपाल कसाना, चरण सिंह भाटी, मनोज त्यागी, सुभाष भाटी, रविंद्र भगत, अनिल खारी, राधे गुर्जर, राजा चौधरी, विकास फागना, धीरेश नंबरदार, गजेंद्र रेक्सवाल, नवल प्रधान, सचिन अवाना, संदीप अवाना सहित बड़ी संख्या में किसान एवं संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

ट्रैक्टर तिरंगा सद्भावना यात्रा ने एक ओर जहां देशभक्ति और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया, वहीं दूसरी ओर किसानों ने अपनी लंबित समस्याओं को लेकर नोएडा प्राधिकरण तक मजबूती से अपनी आवाज पहुंचाई।।

किसान नेता ने रखी अपनी मांग--