।। सिद्धेश्वर पाण्डेय ।।
दो टूक ,आजमगढ़ । चौरसिया समाज आजमगढ़ के तत्वावधान में चौरसिया समाज के आदिकुल गुरु देव श्री चौऋषि जी महाराज के जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ कुशवा से हुआ और विभिन्न मार्गों से होते हुए इसका समापन बिलारमऊ में जय हिंद चौरसिया के आवास परिसर में हुआ।
शोभायात्रा में समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। इस दौरान समाज की एकजुटता और धार्मिक आस्था का उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान श्री चौऋषि जी महाराज के जीवन एवं उनके आदर्शों को याद करते हुए समाज के लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
जन्मोत्सव शोभायात्रा में वकील चौरसिया प्रधान, जय हिंद चौरसिया, राम प्रसाद चौरसिया (रामू), महेंद्र प्रताप चौरसिया, कृष्ण मुरारी चौरसिया, डॉ. राजेश चौरसिया, राजू चौरसिया, अखिलेश चौरसिया, कामता प्रसाद चौरसिया, पूर्व प्रधान, राकेश चौरसिया प्रधान, रामचेत चौरसिया पूर्व प्रधान, रामचेत चौरसिया प्रधान, रमेश चौरसिया, पंकज चौरसिया, रामधनी चौरसिया, राधेश्याम चौरसिया पूर्व प्रधान, राधेश्याम चौरसिया, गिरजा शंकर मुसहर सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के समापन पर समाज के लोगों ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
