शनिवार, 1 अगस्त 2026

अम्बेडकरनगर : भीटी इंस्पेक्टर की पहल से वर्षों पुराना खड़ंजा विवाद सुलझा,तीनों पक्ष रजामंद।।||Ambedkar Nagar: The initiative of the Bhit Inspector resolved a years-old dispute over the road, with all three parties agreeing.||

शेयर करें:
अम्बेडकर नगर : 
भीटी इंस्पेक्टर की पहल से वर्षों पुराना खड़ंजा विवाद सुलझा,तीनों पक्ष रजामंद।।
दो टूक : अंबेडकरनगर जनपद थाना भीटी क्षेत्र के चांदापुर गांव में पिछले करीब पांच वर्षों से खड़ंजा निर्माण को लेकर तीन पक्षों के बीच चला आ रहा विवाद आखिरकार प्रभारी निरीक्षक भीटी के बी सिंह की सूझबूझ और लगातार प्रयासों से समाप्त हो गया। कई बार आईजीआरएस और राजस्व विभाग में शिकायतें होने के बावजूद मामला नहीं सुलझ पाया था, जिससे गांव में तनाव की स्थिति बनी रहती थी।जानकारी के अनुसार,गांव में खड़ंजा मार्ग निर्माण को लेकर एक पक्ष द्वारा रास्ता अवरुद्ध किए जाने का आरोप लगाया गया था।इस संबंध में विभिन्न विभागों में कई बार शिकायतें की गईं और राजस्व विभाग द्वारा भी जांच की गई।पूर्व में ग्राम पंचायत स्तर पर भी समाधान का प्रयास हुआ था,लेकिन विवाद बना रहा। मामले में न्यायालय में वाद भी विचाराधीन रहा तथा पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी की थी।प्रभारी निरीक्षक भीटी केबी सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तीनों पक्षों को कई बार थाना बुलाकर बातचीत कराई। आपसी संवाद और समझाइश के बाद सभी पक्षों ने आपसी सहमति से विवाद समाप्त करने पर सहमति जताई। इसके बाद लिखित समझौता पत्र तैयार किया गया,जिस पर तीनों पक्षों ने हस्ताक्षर किए।
समझौते के बाद अब खड़ंजा निर्माण का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है और गांव में लंबे समय से चला आ रहा विवाद समाप्त हो गया है। ग्रामीणों ने प्रभारी निरीक्षक भीटी की निष्पक्ष कार्यशैली और धैर्यपूर्ण प्रयासों की सराहना करते हुए इसे पुलिस की सकारात्मक पहल बताया।यह समझौता न केवल वर्षों पुराने विवाद का समाधान है,बल्कि गांव में आपसी सौहार्द और शांति बनाए रखने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।इस दौरान लगभग आधे दर्जन थाना प्रभारी और एसडीएम, बीडीओ आए और गए लेकिन विभाग नहीं सुलझा सका था।
भीटी पुलिस की सूझबूझ से गांव गांव का रगड़ा समाप्त।।