मंगलवार, 11 अगस्त 2026

अम्बेडकर नगर : देश की शान में भाजपा ने निकली तिरंगा यात्रा,राष्ट्रगान के साथ हुआ समापन।||Ambedkar Nagar: The BJP organized a Tiranga Yatra to honor the nation, concluding with the national anthem.||

शेयर करें:
अम्बेडकर नगर : 
देश की शान में भाजपा ने निकली तिरंगा यात्रा,राष्ट्रगान के साथ हुआ समापन।।
।।ए के चतुर्वेदी।।
दो टूक : अंबेडकर नगर भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि के नेतृत्व एवं विकास निषाद के संयोजन में मंगलवार को जलालपुर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। सरस्वती स्कूल से शुरू हुई यात्रा शिवाजी तिराहे पर पहुंचकर राष्ट्रगान और तिरंगा लहराने के साथ संपन्न हुई।
यात्रा के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रमाशंकर सिंह ने कहा कि तिरंगा यात्रा देश के वीर शहीदों के बलिदान की याद दिलाने के साथ ही प्रत्येक नागरिक में राष्ट्र के प्रति समर्पण और देशभक्ति की भावना जागृत करती है।
संयोजक विकास निषाद ने कहा कि आजादी की लड़ाई में तिरंगे ने देशवासियों को एकजुट करने का काम किया था। आज भी तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि तिरंगे को सम्मान देना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।
पूर्व नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। यात्रा के दौरान पूरे मार्ग पर डीजे पर देशभक्ति गीत गूंजते रहे, जिससे वातावरण देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। यात्रा में विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राम किशोर राजभर, जिला पर्यावरण समिति सदस्य केशव श्रीवास्तव, डॉ. शिवपूजन वर्मा, शाश्वत मिश्र, मानिक चंद सोनी, देवेश मिश्र, सुरेश गुप्त, बेचन पांडेय, महेंद्र प्रताप चौहान, ओमप्रकाश पांडेय, नगर महामंत्री कृष्ण गोपाल गुप्ता, आनंद मिश्र, नगर उपाध्यक्ष अरुण मिश्र, सीतल सोनी, आशाराम मौर्य, सुरेंद्र सोनी, गिरीश जायसवाल, दीप चंद सोनी, जितेंद्र शिल्पी, डेविड गोरे, लालचंद, विकास सोनकर, दिलीप यादव, गौरव उपाध्याय, शिवम आर्या, विपिन पांडेय, अनुज सोनकर, विक्की गौतम, पिछड़ा मोर्चा नगर अध्यक्ष सोनू गौड़, गोपाल सोनकर, दुर्गेश गुप्ता, सोनू गुप्ता, रेनु प्रजापति, विनय मिश्र, शिवनाथ त्रिपाठी, मनीष सोनी, रामदौर मिश्र, सुरेंद्र सोनी समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।