मंगलवार, 11 अगस्त 2026

लखनऊ : निर्माणाधीन मकान में ताला तोड़कर लाखों का बिजली का तार चोरी।||Lucknow: Electric wire worth lakhs stolen after breaking into a house under construction.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
निर्माणाधीन मकान में ताला तोड़कर लाखों का बिजली का तार चोरी।
सीसीटीवी फुटेज से जांच में जुटी पुलिस।
दो टूक : लखनऊ के थाना बंथरा क्षेत्र में चोरों ने एक निर्माणाधीन मकान को निशाना बनाते हुए पिछले दरवाजे का ताला तोड़कर घर के अंदर रखे बिजली के तार और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुची पुलिस ने पूछताछ करते हुए फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्रित किया और पीडित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर इगे की कार्रवाई मे जुटी हुई है
विस्तार
मिली जानकारी के अनुसार कानपुर के तिवारी पुर बसिया जाजमऊ के रहने वाले निकोलस ने थाना बन्थरा मे तहरीर देते हुए बताया कि बन्थरा लखनऊ मे मकान का निर्माण चल रहा है बीते एक अगस्त 2026 की मध्य रात्रि निर्माणाधीन मकान में घुसे चोरों ने सबसे पहले पिछले दरवाजे का ताला तोड़ा और अंदर दाखिल हो गए। इसके बाद चोरों ने मकान की दोनों मंजिलों में लगे विभिन्न स्थानों के बिजली के तार काटकर निकाल लिए।
चोर अपने साथ घर में रखा तार का बंडल और स्विच भी ले गए। शिकायतकर्ता ने आशंका जताई है कि वारदात को अंजाम देने वाला व्यक्ति बिजली के काम की जानकारी रखने वाला हो सकता है, क्योंकि मकान में लगे तारों को व्यवस्थित तरीके से काटा गया है।
शिकायत में यह भी बताया गया है कि मकान के अंदर कुछ उपकरण मौजूद हैं, जिन पर संदिग्ध के फिंगरप्रिंट मिलने की संभावना है। शिकायतकर्ता ने फोरेंसिक टीम की मदद से फिंगरप्रिंट की जांच कराने की मांग की है।
वहीं, मामले में सीसीटीवी फुटेज खंगालने और उसके आधार पर चोरों की पहचान करने का अनुरोध पुलिस से किया गया है। पुलिस ने शिकायत तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है और घटनास्थल के आस-पास लगे कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है।