अम्बेडकर नगर :
पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को अकबरपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।।
।।ए के चतुर्वेदी।।
दो टूक : अम्बेडकरनगर जनपद के कोतवाली अकबरपुर पुलिस टीम ने पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में दर्ज मुकदमे में नामजद वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया।
विस्तार:
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) हरेन्द्र कुमार के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी नगर नितीश कुमार तिवारी के पर्यवेक्षण में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली अकबरपुर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 18 अगस्त 2026 को करीब 11:30 बजे मरैला चौराहा से राजन कुमार पुत्र सुरजीत कुमार, निवासी दुल्लापुर, थाना कोतवाली अकबरपुर, जनपद अम्बेडकरनगर, उम्र करीब 20 वर्ष को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त मु0अ0सं0 468/26, धारा 137(2), 65(1), 352, 351(3) बीएनएस एवं 3/4(2) पॉक्सो एक्ट थाना कोतवाली अकबरपुर से संबंधित मामले में नामजद था। गिरफ्तार युवक के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।
