उन्नाव :
सेल्मेंसमैन से सिगरेट से भरा बैग चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार,89 डिब्बी सिगरेट बरामद।
दो टूक : उन्नाव जनपद के कोतवाली सदर पुलिस टीम ने दो शातिर चोरो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के 89 डिब्बी सिगरेट बरामद किया है गिरफ्तार शातिर युवक 14 दिन पहले सेल्समैन के बाइक से सिगरेट से भरा बैग चोरी कर फरार हो गए थे सूचना के बाद पुलिस ने इनकी तलाश कर रही थी।
बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में चोरी का माल बरामद करने से संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
विस्तार :
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली सदर पुलिस को यह सफलता मिली। पुलिस के अनुसार, 31 जुलाई 2026 को खजूरियाबाग निवासी प्रवेश तिवारी ने कोतवाली सदर थाने में तहरीर देकर बताया कि 17 जुलाई 2026 को वह हुसैन नगर चौराहे पर सिगरेट बेचने गए थे। इसी दौरान दो अज्ञात व्यक्तियों ने उनका सिगरेट से भरा बैग चोरी कर लिया।
शिकायत के आधार पर थाना कोतवाली सदर में मुकदमा संख्या 476/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान पुलिस ने मुखबिर और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू की।
जांच के दौरान प्रभारी निरीक्षक चन्द्र कान्त मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पीडी नगर कट बाईपास के पास घेराबंदी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जावेद (22 वर्ष) निवासी जाजमऊ, गंगाघाट उन्नाव तथा बाबू (41 वर्ष) निवासी सनगवा, रामादेवी, थाना चकेरी, कानपुर नगर के रूप में हुई।
तलाशी के दौरान पुलिस ने जावेद के कब्जे से 36 डिब्बी सिगरेट तथा बाबू के कब्जे से 53 डिब्बी सिगरेट बरामद कीं। इस प्रकार कुल 89 डिब्बी सिगरेट बरामद हुईं, जिन्हें पुलिस ने चोरी की वारदात से संबंधित बताया है।
बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि गिरफ्तार आरोपी केवल इसी वारदात में शामिल थे या इससे पहले भी चोरी की अन्य घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि चोरी के माल को बेचने या ठिकाने लगाने में कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं।
इस सफल कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक चन्द्र कान्त मिश्र, उपनिरीक्षक अनिल कुमार साहू, कांस्टेबल संत कुमार, कांस्टेबल हरिओम तथा महिला आरक्षी रितेश की अहम भूमिका रही।
दो टूक: उन्नाव पुलिस की त्वरित कार्रवाई से 14 दिन पुरानी चोरी की वारदात का खुलासा हो गया। चोरी का अधिकांश माल बरामद होने से पीड़ित को राहत मिली है, वहीं पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक नेटवर्क और अन्य संभावित वारदातों की भी जांच कर रही है।
