गौतमबुद्धनगर: सेक्टर-62 में पुलिस के हत्थे चढ़ा 19 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक-मोबाइल और अवैध चाकू बरामद!!
दो टूक//नोएडा। थाना सेक्टर-58 पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सेक्टर-62 से एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल, चोरी का मोबाइल फोन और एक अवैध चाकू बरामद हुआ है।
पुलिस के अनुसार, 12 अगस्त 2026 को थाना सेक्टर-58 पुलिस टीम को गोपनीय सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दीपांशु उर्फ बाली पुत्र शरद कुमार, निवासी प्रताप विहार, खोड़ा कॉलोनी, गाजियाबाद, उम्र करीब 19 वर्ष, को सेक्टर-62 नोएडा से गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से HF डीलक्स मोटरसाइकिल नंबर DL7SCR6141, एक चोरी का मोबाइल फोन और एक अवैध चाकू बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक बरामद मोटरसाइकिल दिल्ली में दर्ज एक एफआईआर से संबंधित है।
मामले में थाना सेक्टर-58 पर मु0अ0सं0-276/2026, धारा 317(2), 317(5) बीएनएस एवं 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस अब आरोपी के आपराधिक इतिहास और बरामद सामान के संबंध में आगे की जांच कर रही है।
बरामदगी:
- 01 चोरी की HF डीलक्स मोटरसाइकिल
- 01 चोरी का मोबाइल फोन
- 01 अवैध चाकू
पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है।।
