लखनऊ :
महिला को ब्लैकमेल कर 60 हजार वसूला,विरोध पर मारपीट कर लैपटॉप छीनने का आरोप।।
आरोपी ने सऊद मे रह रहे पीडिता के पति को भेजा अश्लील वीडियो।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के कोतवाली मोहनलालगंज क्षेत्र में एक महिला ने एक युवक पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को लिखित शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है महिला का आरोप है कि आरोपी ने पहले उससे व्यवहार बनाकर उसकी आपत्तिजनक वीडियो बना ली। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर करीब 60 हजार रुपये की वसूली की और पैसा वापस मांगने पर मारपीट करते हुए लैपटॉप छीन लिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।
विस्तार:
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली मोहनलालगंज क्षेत्र की रहने पीड़िता ने स्थानीय पुलिस स्टेशन में तहरीर देते हुए बताया कि पति सऊद मे रहते है इसी बीच परिचित जनपद बाराबंकी रामनगर निवासी जब्बाद ऊर्फ जावेद ने पहले ब्यवहार बनाकर विश्वास मे लिया इसके बाद धोखे से अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते हुए जबरन 60 हजार रुपए ले लिया।
पीड़िता के मुताबिक, जब उसके पास पैसे खत्म हो गए और आरोपी ने दोबारा रकम मांगी तो उसने पैसे देने से इनकार कर दिया तथा मामले की जानकारी अपने पति को देने की बात कही। आरोप है कि इसी से नाराज होकर 8 अगस्त 2026 को आरोपी महिला के घर पहुंचा और 20 हजार रुपये की दोबारा मांग की।
महिला का आरोप है कि रकम देने से मना करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान आरोपी उसका लैपटॉप भी अपने साथ ले गया, जिसे उसके पति ने दुबई से भेजा था।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने धमकी के बावजूद उसके पति को उसकी आपत्तिजनक वीडियो भेज दी। महिला का यह भी आरोप है कि आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे धन की वसूली करने उसका प्लॉट अपने नाम कराने का दबाव बना रहा था।
पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की कार्रवाई शुरू कर दी है।
