लखनऊ :
पुलिस अभिरक्षा से फरार शातिर मोबाइल चोर को पुलिस ने दबोचा।।
शौचालय जाने के बहाने पुलिस को दिया चकमा देकर हुआ था फरार।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना ठाकुरगंज पुलिस ने मोबाइल चोरी के मामले में गिरफ्तार होने के बाद पुलिस अभिरक्षा से शौचालय जाने के बहाने फरार हो गया था पुलिस टीम ने 24 घंटे के भीतर फरार शातिर शानू उर्फ मो. समद (32) को पुलिस टीम ने चौपटिया रोड स्थित लल्ला बिरयानी शॉप के पास थाना सआदतगंज क्षेत्र से गिरफ्तार किया।
विस्तार :
ठाकुरगंज इस्पेक्टर ओमवीर सिंह चौहान ने बताया कि स्थानीय थाना क्षेत्र पन्नी वाली गली निवाजगंज चौराहा निवासी श्रीमती सुशीला साहू के घर में 7 अगस्त की रात करीब 2:30 बजे अज्ञात चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुआ और अलमारी में रखी नकदी व ओप्पो कंपनी का मोबाइल लेकर फरार हो गया था। शिकायत पर ठाकुरगंज थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।
पुलिस ने सीसीटीवी और मुखबर की सहायता चोर तक पहुंची।
घटना की छानबीन के दौरान पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों को खंगालते हुए मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने 9 अगस्त की रात 11:40 बजे गुलालाघाट क्षेत्र से शानू उर्फ मो. समद को गिरफ्तार कर हवालात में बंद कर दिया।
लेकिन इसके बाद उसने पुलिस को चकमा दे दिया।
पुलिस के अनुसार सुबह शौच जाने का अनुरोध करने पर उसे संतरी की निगरानी में थाना परिसर स्थित शौचालय भेजा गया। इसी दौरान आरोपी पुलिस को चकमा देकर अभिरक्षा से फरार हो गया।
फरार होते ही चार पुलिस टीमों ने संभाला मोर्चा।
पुलिस अभिरक्षा से शातिर फरारी के बाद ठाकुरगंज थाने में उसके खिलाफ मु0अ0सं0-533/2026, धारा 261/262 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चार पुलिस टीमों का गठन किया गया।
लगातार दबिश और तलाश के बाद ठाकुरगंज पुलिस ने आखिरकार 11 अगस्त को आरोपी को चौपटिया रोड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से गहरे नीले रंग का ओप्पो मोबाइल फोन भी बरामद किया है।
शातिर युवक पर पहले से कई मुकदमों में दर्ज है नाम।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ चोरी, धमकी, मारपीट समेत कई धाराओं में पहले से मुकदमे दर्ज हैं। उसके विरुद्ध तालकटोरा, अलीगंज और ठाकुरगंज थानों में कुल सात अभियोग दर्ज बताए गए हैं।
गिरफ्तारी में यह टीम रही शामिल।
ठाकुरगंज प्रभारी निरीक्षक ओमवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राजीव प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक रितेश कुमार राय, कांस्टेबल मोहित सिंह, दीप नारायण, बृजेश कुमार यादव एवं रिजर्व कांस्टेबल अजीत कुमार की टीम ने कार्रवाई की।
