।। सिद्धेश्वर पाण्डेय।।
दो टूक,आजमगढ़ । पवई थाना क्षेत्र के हेवती ग्राम पंचायत में दादा-पोते की हत्या के बाद पीड़ित परिवार की मदद के लिए समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक एवं जनसेवक श्याम बहादुर सिंह यादव लगातार प्रयासरत हैं। मंगलवार को उनके प्रयास से पीड़ित परिवार को समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई।
बताया गया कि घटना के बाद पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह यादव स्वयं पीड़ित परिवार के घर पहुंचे थे और अपनी ओर से एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की थी। इसके बाद आजमगढ़ आगमन के दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार की मुलाकात सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से भी कराई थी।
अब एक बार फिर पूर्व विधायक के प्रयास से पीड़ित परिवार को पार्टी और राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से दो लाख रुपये की आर्थिक मदद दिलाई गई। सहायता मिलने पर पीड़ित परिवार ने पूर्व विधायक के प्रति आभार जताया।
इस दौरान पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह यादव ने कहा कि “ वैसे तो कहीं पहुंचकर फोटो खिंचवा लेने और वास्तव में पीड़ित परिवार की मदद करने जो सुख मिलता है । वह साजिश से फोटो खिंचवाने में नही मिलता हैं । मुझे समाजवादी पार्टी के एक कार्यकर्ता के रूप में पीड़ित परिवार और जन सामान्य की सेवा करने में जो सुख मिलता है । वही मेरे लिए क्षेत्र में एक सम्बल के रूप में काम करता है ।
पूर्व विधायक के इस प्रयास की क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है । पीड़ित परिवार के साथ लगातार खड़े रहने और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने को स्थानीय लोगों ने जनसेवा की मिसाल बताया।
