गुरुवार, 13 अगस्त 2026

लखनऊ : 16 लाख के गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार,ईको स्पोर्ट कार और दो आईफोन बरामद।||Lucknow: Two smugglers arrested with ganja worth Rs 16 lakh, Eco Sport car and two iPhones recovered.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
16 लाख के गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार,ईको स्पोर्ट कार और दो आईफोन बरामद।।
दो टूक : लखनऊ के थाना नगराम पुलिस टीम ने अंतरजनपदीय गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से 78.330 किलो अवैध गांजा बरामद किया। जिसकी अनुमानित कीमत करीब 16 लाख रुपये बताई गई है। तस्करी में प्रयुक्त काले रंग की ईको स्पोर्ट कार, दो आईफोन और 12,500 रुपये नकद भी बरामद हुए हैं।
विस्तार : 
DCP साउथ मो० मुस्ताक ने जानकारी देते हुए बताया कि 13 अगस्त को नगराम पुलिस नगराम-गंगागंज मार्ग स्थित हुसैनाबाद तिराहे पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध काले रंग की ईको स्पोर्ट कार को रोककर तलाशी ली गई। कार में सवार प्रिंस जायसवाल (25) निवासी समेसी और अभिजीत पटेल उर्फ सेना (26) निवासी भाटन टोला, नगराम को गिरफ्तार किया गया।
तलाशी के दौरान कार में रखी छह बोरियों से कुल 78.330 किलो गांजा बरामद हुआ। इसके अलावा 12,500 रुपये नकद और दो आईफोन भी मिले। बरामदगी के आधार पर नगराम थाने में मु0अ0सं0-122/2026, धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
●बहराइच से लाकर कई जिलों में करते थे सप्लाई।
पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे बहराइच से गांजा लाकर लखनऊ, रायबरेली, बाराबंकी समेत आसपास के जिलों में अपने नेटवर्क के जरिए इसकी सप्लाई करते थे। आरोपियों के मुताबिक तस्करी से उन्हें मोटा मुनाफा होता था और इसी कमाई से ऐशो-आराम का सामान खरीदा जाता था।
पुलिस के मुताबिक आरोपी प्रिंस ने बताया कि उसने ईको स्पोर्ट कार विशेष रूप से गांजा तस्करी के लिए खरीदी थी और इसी वाहन से गांजे की सप्लाई करता था। दोनों आरोपी गांजा लेकर सप्लाई के लिए जा रहे थे, तभी चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा के लिए अदालत भेज दिया है। कार्रवाई पुलिस आयुक्त तरुण गाबा, संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध एवं मुख्यालय अपर्णा कुमार के निर्देश तथा डीसीपी दक्षिणी मो. मुश्ताक के पर्यवेक्षण में की गई।
कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अंजनी कुमार सिंह, उपनिरीक्षक दिनेश कुमार पाठक, ऋषभ पाण्डेय, संदीप कुमार, राकेश कुमार मिश्रा तथा कांस्टेबल अखिलेश उपाध्याय, सुरजीत वर्मा और पवन कुमार यादव शामिल रहे।