बुधवार, 12 अगस्त 2026

लखनऊ : वन्दे मातरम्’ के 150 वर्ष: ब्रास बैंड की गूंज से गूंज उठा मोहनलालगंज।||Lucknow: 150 years of 'Vande Mataram': Mohanlalganj reverberated with the sound of a brass band.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
वन्दे मातरम्’ के 150 वर्ष: ब्रास बैंड की गूंज से गूंज उठा मोहनलालगंज।
दो टूक : राष्ट्रगीत ‘वन्दे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के गौरवशाली अवसर पर आयोजित स्मरणोत्सव कार्यक्रमों की श्रृंखला में चतुर्थ वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल (SSB) की ओर से नवीन पब्लिक स्कूल, मोहनलालगंज में विशेष ब्रास बैंड प्रदर्शन का आयोजन किया गया। देशभक्ति से ओत-प्रोत बैंड की गूंज से विद्यालय परिसर राष्ट्रप्रेम के भाव से सराबोर हो उठा।
विस्तार :
बीते मंगलवार को कमांडेंट अरविन्द कुमार के दिशा-निर्देशन तथा उप-कमांडेंट ललित कुमार के नेतृत्व में आयोजित हुआ। सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने बैंड की मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों के भीतर राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और मातृभूमि के प्रति समर्पण का भाव जगाया।
ब्रास बैंड की देशभक्ति धुनों के बीच विद्यालय के छात्र-छात्राओं, प्रधानाचार्य, शिक्षकगण और SSB जवानों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। वातावरण ऐसा बना कि हर धुन मानो यही संदेश दे रही थी—राष्ट्र सर्वोपरि है और मातृभूमि की सेवा ही सबसे बड़ा गौरव।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को ‘वन्दे मातरम्’ के गौरवशाली इतिहास और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में इसकी प्रेरणादायी भूमिका से परिचित कराया गया। छात्र-छात्राओं ने राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों, जिम्मेदारियों और समर्पण की भावना को और मजबूत करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवा पीढ़ी को भारत की समृद्ध राष्ट्रीय विरासत से जोड़ना तथा ‘वन्दे मातरम्’ में निहित राष्ट्रभाव, त्याग, एकता और मातृभूमि के प्रति समर्पण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना रहा।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर संस्थापक  उमेश चन्द्र मिश्रा, प्रधानाचार्य करुणेश मिश्रा एवं विद्यालय परिवार ने चतुर्थ वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल के प्रति आभार व्यक्त किया।
देशभक्ति की धुनों से गूंजता यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र की आन, बान और शान के प्रति अपने दायित्व को समझने और देश के लिए समर्पित रहने की प्रेरणा देने वाला अवसर बन गया।
◆वन्दे मातरम्’ में निहित राष्ट्रभाव, त्याग।