लखनऊ :
बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, 15 हजार नकदी समेत ज्वेलरी उड़ाई।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र अटलपुरी में चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाते हुए करीब 15 हजार रुपये की नकदी और ज्वेलरी चोरी कर ली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विस्तार :
जानकारी के मुताबिक अमेठी जनपद के मोहनगंज थाना क्षेत्र निवासी आशीष कुमार यादव वर्तमान में सेक्टर-3D अटल पुरी, थाना सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में किराये के मकान में पत्नी के साथ रहते हैं। पीड़ित के अनुसार, 15/16 अगस्त की रात वह और उनकी पत्नी जरूरी काम से घर में ताला लगाकर बाहर गए थे।
पीड़ित का आरोप है कि इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने मकान में घुसकर करीब 15 हजार रुपये नकद और ज्वेलरी चोरी कर ली। वापस लौटने पर घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद उन्होंने 18 अगस्त 2026 को सुशांत गोल्फ सिटी थाने पहुंचकर तहरीर दी।
पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही चोर की तलाश में जुटी है।
