शनिवार, 8 अगस्त 2026

मऊ :थाना समाधान दिवस में सुनी गईं जनशिकायतें, 143 में से 19 मामलों का मौके पर निस्तारण।||Mau:Public complaints were heard at the police station resolution day, with 19 out of 143 cases resolved on the spot.||

शेयर करें:
मऊ :
थाना समाधान दिवस में सुनी गईं जनशिकायतें, 143 में से 19 मामलों का मौके पर निस्तारण।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : जनशिकायतों के त्वरित, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को जनपद के सभी थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनकर उनके प्रभावी निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
थाना रानीपुर में पुलिस अधीक्षक मऊ श्री कमलेश बहादुर एवं उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद श्रीमती अर्चना अग्निहोत्री की मौजूदगी में फरियादियों की शिकायतें सुनी गईं। इसी क्रम में थाना चिरैयाकोट सहित जनपद के अन्य थानों पर भी क्षेत्राधिकारीगण एवं प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों ने जनसुनवाई की।
थाना समाधान दिवस के दौरान जनपद के विभिन्न थानों पर कुल 143 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें से पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा 19 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। शेष शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
राजस्व विभाग से संबंधित मामलों के निस्तारण के लिए संबंधित राजस्व टीमों को आवश्यकतानुसार पुलिस बल उपलब्ध कराने तथा संयुक्त रूप से मौके पर पहुंचकर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए और प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए।