गौतमबुद्धनगर: सेक्टर-126 पुलिस की सक्रियता से वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद!!
दो टूक//नोएडा। थाना सेक्टर-126 पुलिस ने वाहन चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। यह कार्रवाई थाना सेक्टर-126 प्रभारी सुमनेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम की सक्रियता और लोकल इंटेलिजेंस के प्रभावी इस्तेमाल के चलते की गई।
दिनांक 17/18 अगस्त 2026 की रात थाना सेक्टर-126 पुलिस को लोकल इंटेलिजेंस के माध्यम से वाहन चोरी करने वाले आरोपी के संबंध में सूचना मिली। सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए गढ़ी शाहपुर कट से पुश्ता रोड की ओर जाने वाले रास्ते से आरोपी अंशु कुमार पुत्र अशोक कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बिना नंबर प्लेट लगी एक मोटरसाइकिल बरामद की। जांच में मोटरसाइकिल का रजिस्ट्रेशन नंबर DL5SCK0839 पाया गया, जिसके संबंध में थाना सेक्टर-126 में मु0अ0सं0 150/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत है।
पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने पुलिस को बताया कि उसने उक्त मोटरसाइकिल को मैक्स अस्पताल, सेक्टर-128 नोएडा की पार्किंग से चोरी किया था। पुलिस ने बरामद मोटरसाइकिल को कब्जे में लेते हुए आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना सेक्टर-126 प्रभारी सुमनेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से वाहन चोरी की घटना का सफल अनावरण हुआ है। पुलिस की सतर्कता के चलते चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। थाना सेक्टर-126 पुलिस द्वारा क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार संदिग्धों की निगरानी, चेकिंग और लोकल इंटेलिजेंस के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
अंशु कुमार पुत्र अशोक कुमार, निवासी फर्स्ट फ्लोर, वेस्ट विनोद नगर, शकरपुर, पूर्वी दिल्ली। मूल निवासी ग्राम रसूलपुर रिठौली, थाना चोला, जिला बुलन्दशहर। उम्र करीब 24 वर्ष।
बरामदगी
- चोरी की 01 मोटरसाइकिल, रजिस्ट्रेशन नंबर DL5SCK0839
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 150/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस, थाना सेक्टर-126, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।।
