मंगलवार, 18 अगस्त 2026

लखनऊ : पंचायत सचिव को प्रेमिका संग फ्लैट में पत्नी ने पकड़ा,चप्पलों से की ‘खातिरदारी,हाईवोल्टेज ड्रामा का वीडियो वायरल,पहुंची पुलिस।।Lucknow: Panchayat Secretary's wife caught him in his flat with his girlfriend, thrashed him with slippers; video of the high-voltage drama went viral, and police arrived.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
पंचायत सचिव को प्रेमिका संग फ्लैट में पत्नी ने पकड़ा,चप्पलों से की ‘खातिरदारी,हाईवोल्टेज ड्रामा का वीडियो वायरल,पहुंची पुलिस।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना  गुडम्बा क्षेत्र  कुर्सी रोड़ पर एक फ्लैट मे ग्राम पंचायत सचिव का कथित प्रेम-प्रसंग उस वक्त सरेआम आ गया,जब उनकी पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ फ्लैट में रंगरेलियां मनाते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। पति को महिला के साथ देखते ही पत्नी का पारा आसमान पर चढ़ गया और देखते ही देखते फ्लैट में हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। आरोप है कि पत्नी ने महिला को थप्पड़ जड़ दिए, जबकि पति के मुंह पर दो जूतियां मार दीं। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विस्तार :
पूरा मामला गुडंबा थाना क्षेत्र के कुर्सी रोड स्थित सुलभ आवास का है। जहां माल विकासखंड की एक ग्राम पंचायत में सचिव पद पर तैनात अल्सफ बेग के एक महिला के साथ मौजूद होने की जानकारी उसकी पत्नी सबा को मिली। 15 अगस्त को सूचना मिलते ही सबा मौके पर पहुंच गई। पति को दूसरी महिला के साथ देखकर उसने जमकर हंगामा किया। कहासुनी बढ़ी तो मामला मारपीट तक पहुंच गया। सूचना पर पहुंची यूपी-112 की टीम ने मौके पर स्थिति संभाली और दोनों पक्षों को गुडंबा थाने ले गई।
पति पर पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप।
ग्राम पंचायत सचिव की पत्नी सबा ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उसकी शादी अल्सफ बेग से 9 जून 2021 को हुई थी। शादी के बाद से ही पति उसके साथ मारपीट और उत्पीड़न करता रहा। दंपती की करीब ढाई साल की बेटी भी है लेकिन आरोप है कि पति-पत्नी और बच्ची की जिम्मेदारी नहीं उठाता। सबा का आरोप है कि पति अक्सर देर रात घर से गायब रहता था और कई बार उसे व बच्ची को अकेला छोड़ देता था। उसने पति पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।
सरकारी नौकरी का रौब दिखाने का आरोप।
तहरीर में पत्नी ने आरोप लगाया कि उसका पति शराब और ड्रग्स का सेवन करता है और नशे की हालत में उसके साथ मारपीट करता है। आरोप है कि सरकारी नौकरी का रौब दिखाकर वह उसे घर से निकालने और दूसरी शादी करने की धमकी देता है। सबा के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच विवाद को लेकर कई बार थाने में समझौता भी हुआ, लेकिन हालात नहीं बदले।
दूसरी महिलाओं से संबंध और सेक्स रैकेट का भी आरोप।
सबा ने पति पर दूसरी महिलाओं से संबंध रखने के साथ ही कथित तौर पर गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप लगाए हैं। तहरीर में उसने पति पर सेक्स रैकेट चलाने का भी गंभीर आरोप लगाया है। हालांकि इन आरोपों की पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
पुलिस ने सचिव पर की शांति भंग की कार्रवाई।
गुडंबा इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा के मुताबिक महिला की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। वहां अल्सफ बेग एक महिला के साथ मिला, जिसके बाद दोनों पक्षों को थाने लाया गया। पति-पत्नी के विवाद को मेडिएशन के लिए भेजा गया है। वहीं सचिव अल्सफ बेग के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई है।
घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। फिलहाल पत्नी की ओर से लगाए गए गंभीर आरोपों की सत्यता पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगी।
(सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की दो टूक मीडिया पुष्टि नहीं करता है।)