बुधवार, 26 अगस्त 2026

गोण्डा- थाना छपिया व एसओजी/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में पुलिस मुठभेड़ के उपरान्त शातिर बदमाश गिरफ्तार, कब्जे से अवैध असलहा मय कारतूस/चोरी की उपकरण व 01 अदद अपाचे मोटरसाईकिल बरामद

शेयर करें:
गोण्डा- थाना छपिया व एसओजी/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में पुलिस मुठभेड़ के उपरान्त शातिर बदमाश गिरफ्तार हुवा। कब्जे से अवैध असलहा मय कारतूस, चोरी की उपकरण व 01 अदद अपाचे मोटरसाईकिल बरामद किया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा पूर्वी अजीत कुमार रजक ने बताया कि 26.8.2026 को थाना छपिया पुलिस, एसओजी एवं सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान बिरहीपुर बाग के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल से पुलिस टीम को देखकर भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा द्वारा अभियुक्त को घेराबन्दी का पकड़ने का प्रयास किया गया जिसमें अभियुक्त द्वारा पुलिस पार्टी पर फायरिंग की गई। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त तिलकराम उर्फ झिन्कू के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल अभियुक्त को तत्काल उपचार हेतु सीएचसी छपिया में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टरों द्वारा बेहतर उपचार हेतु अभियुक्त को जिला अस्पताल रेफर किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी के आभूषण, नगदी, अवैध तमंचा, कारतूस एवं बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
थाना छपिया क्षेत्र में 25.5.2026 की रात्रि एक घर में घुसकर महिला एवं उसकी बहू के साथ मारपीट कर बक्से व आलमारी का ताला तोड़कर नगदी एवं सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने तथा 28.6.2026 की रात्रि एक अन्य घर में घुसकर अकेली वृद्ध महिला को असलहे के बल पर धमकाकर उसका गला दबाते हुए सोने-चांदी के आभूषण लूटने की घटनाएं हुई थीं। दोनों घटनाओं के संबंध में थाना छपिया पर अभियोग पंजीकृत थे। उक्त घटनाओं के अनावरण हेतु पुलिस टीमों द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में 26.8.2026 थाना छपिया व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम बिरहीपुर बाग के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल से पुलिस टीम को देखकर भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा द्वारा अभियुक्त को घेराबन्दी का पकड़ने का प्रयास किया गया जिसमें अभियुक्त द्वारा पुलिस पार्टी पर फायरिंग की गई। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त तिलकराम उर्फ झिन्कू के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल अभियुक्त को तत्काल उपचार हेतु सीएचसी छपिया में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टरों द्वारा बेहतर उपचार हेतु अभियुक्त को जिला अस्पताल रेफर किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी के आभूषण, नगदी, अवैध तमंचा, कारतूस एवं बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा पूछताछ में जनपद गोण्डा के थाना क्षेत्र छपिया सहित थाना खोड़ारे व थाना को0 देहात में लूट/चोरी की घटनाएँ कारित करना बताया गया है। 
गिरफ्तार अभियुक्त-
1. तिलकराम उर्फ झिन्कू पुत्र परशुराम नि0 भेलखा थाना छपिया जनपद गोण्डा। 
अनावरित अभियोग-
1. मु0अ0सं0 220/2026, धारा 309(6)/351(3)/317(2) बीएनएस, थाना छपिया जनपद गोण्डा।
2. मु0अ0सं0 267/2026, धारा 305ए/331(4)/317(2) बीएनएस, थाना छपिया जनपद गोण्डा।
3. मु0अ0सं0 207/2026, धारा 305/331(4) बीएनएस, थाना खोड़ारे जनपद गोण्डा।
4. मु0अ0सं0 775/2026, धारा 305/331(4) बीएनएस, थाना को0 देहात जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोग-
1.मु0अ0सं0-335/26, धारा 109(1) बीएनएस व 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना छपिया जनपद गोण्डा।
बरामदगी-
1. 01 अदद पीली धातु अंगूठी 
2. 01 अदद पीली धातु लाकेट 
3. 01 अदद करधानी सफ़ेद धातु 
4. 05 जोड़ी पायल सफ़ेद धातु 
5. 01 जोड़ी बिछिया सफ़ेद धातु 
6. 01 अदद 12 बोर तमंचा।
7. 01 अदद खोखा कारतूस 12 बोर 
8. 01 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर
9. 17,100 रूपया नगद 
10. 01 अदद अपाचे बिना नम्बर मोटरसाईकिल 
अभियुक्त तिलकराम उर्फ झिन्कू पुत्र परशुराम का आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 227/19 धारा 380/457 भादवि थाना छपिया, गोण्डा
2. मु0अ0सं0 269/19 धारा 294/379/411/504/506 भादवि थाना छपिया, गोण्डा
3. मु0अ0सं0 217/19 धारा 380/411/457 भादवि थाना छपिया, गोण्डा
4. मु0अ0सं0 101/22 धारा 401 भादवि थाना छपिया, गोण्डा
5. मु0अ0सं0 51/25 धारा 351(2)/352 बीएनएस थाना छपिया, गोण्डा
6. मु0अ0सं0 217/23 धारा 379/411 भादवि थाना खोड़ारे, गोण्डा
7. मु0अ0सं0 207/22 धारा 379/411 भादवि थाना गौर, बस्ती
8. मु0अ0सं0 113/19 धारा 380/411/457 भादवि थाना गौर, बस्ती
9. मु0अ0सं0 227/25 धारा 305ए/317(2)/331(4) बीएनएस थाना छपिया, गोण्डा
10. मु0अ0सं0 270/19 धारा 457/380/411 भादवि थाना छपिया, गोण्डा
11. मु0अ0सं0 131/19 धारा 380/457/411 भादवि थाना पैकोलिया, बस्ती
12. मु0अ0सं0 132/19 धारा 380/457/411 भादवि थाना पैकोलिया, बस्ती
13. मु0अ0सं0 208/22 धारा 411/419/420/467/468/471 भादवि थाना पैकोलिया, बस्ती
14. मु0अ0सं0 228/22 धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट थाना पैकोलिया, बस्ती
15. मु0अ0सं0 264/22 धारा 379/411 भादवि थाना हरैया, बस्ती
16. मु0अ0सं0 299/22 धारा 379/411 भादवि थाना हरैया, बस्ती
17. मु0अ0सं0 279/23 धारा 413 भादवि थाना परशुरामपुर, बस्ती
18. मु0अ0सं0 218/25 धारा 331(4)/305ए/317(2) बीएनएस थाना छपिया, गोण्डा
19. मु0अ0सं0 220/26 धारा 309(6)/351(3)/317(2) बीएनएस थाना छपिया, गोण्डा 
20. मु0अ0सं0 267/26 धारा 305ए/331(4)/317(2) बीएनएस थाना छपिया, गोण्डा 
21. मु0अ0सं0 349/26 धारा 331(4)/305ए/317(2) बीएनएस थाना परसपुर, गोण्डा 
22. मु0अ0सं0 365/26 धारा 331(4)/305ए/317(2) बीएनएस थाना परसपुर, गोण्डा 
23. मु0अ0सं0 379/26 धारा 331(4)/305ए/317(2) बीएनएस थाना परसपुर, गोण्डा 
24. मु0अ0सं0 360/26 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना परसपुर, गोण्डा
25. मु0अ0सं0 775/2026, धारा 305/331(4) बीएनएस, थाना को0 देहात जनपद गोण्डा। 
गिरफ्तार अभियुक्त से उनके द्वारा कारित अन्य घटनाओं के संबंध में विस्तृत पूछताछ व बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।
गिरफ्तार कर्ता टीम-
1. प्र0नि0 उमेश कुमार थाना छपिया।
2. आशुतोष सिंह प्रभारी एसओजी।
3. मनीष कुमार प्रभारी सर्विलांस सेल।
4. हे0का0 अमित पाठक सर्विलांस सेल।
5. हे0का0 रवि सर्विलांस सेल।
6. हे0का0 अरूण यादव एसओजी।
7. हे0का0 राकेश सिंह एसओजी
8. हे0का0 विनय राय।
9. हे0का0 अभिनव सिंह।
10. हेड का0 बिरजू।
11. हेड का0 श्याम नारायण।
12. का0 युवराज यादव।
13. का0 अभिषेक सिंह।