सोमवार, 27 जुलाई 2026

गौतमबुद्धनगर: नोएडा में वायरल VIDEO से मचा हड़कंप! सेक्टर-27 में सोया चाप की तैयारी पर उठे बड़े सवाल, जांच में जुटा खाद्य विभाग!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: नोएडा में वायरल VIDEO से मचा हड़कंप! सेक्टर-27 में सोया चाप की तैयारी पर उठे बड़े सवाल, जांच में जुटा खाद्य विभाग!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक//नोएडा। नोएडा के सेक्टर-27 से जुड़ा एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने सोया चाप बनाने की प्रक्रिया और खाद्य पदार्थों की स्वच्छता को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में कथित तौर पर जिस तरीके से सोया चाप तैयार होती दिखाई दे रही है, उसे देखकर लोगों में नाराजगी और चिंता दोनों बढ़ गई हैं। वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर खाद्य सुरक्षा, साफ-सफाई और प्रशासनिक निगरानी को लेकर तीखी बहस छिड़ गई है।

वीडियो के वायरल होने के बाद बड़ी संख्या में लोग प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की तैयारी इसी तरह की परिस्थितियों में हो रही है तो यह सीधे तौर पर आम लोगों की सेहत से खिलवाड़ है।

बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो नोएडा के सेक्टर-27 का है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। इसी वजह से इस वीडियो में किए जा रहे दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकती। बावजूद इसके, वीडियो सामने आने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग भी सक्रिय हो गया है और जानकारी के अनुसार जांच के लिए टीम को मौके पर भेजा गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जांच अपनी जगह है, लेकिन यदि वीडियो हाल का है तो संभव है कि संबंधित खाद्य सामग्री पहले ही बाजार में पहुंच चुकी हो और लोगों द्वारा उसका सेवन भी किया जा चुका हो। यही कारण है कि उपभोक्ताओं में चिंता का माहौल बना हुआ है।

खाद्य विशेषज्ञों का मानना है कि किसी भी खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता के साथ-साथ उसकी तैयारी के दौरान स्वच्छता के मानकों का पालन बेहद जरूरी होता है। यदि इन मानकों की अनदेखी की जाती है तो इससे उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे मामलों में नियमित निरीक्षण और सख्त निगरानी आवश्यक है ताकि लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके।

वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर भी लोगों की प्रतिक्रियाएं लगातार सामने आ रही हैं। कई लोगों ने खाद्य प्रतिष्ठानों की नियमित जांच कराने की मांग की है, जबकि कुछ लोगों ने ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की आवश्यकता जताई है।

फिलहाल खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे कितने सही हैं और यदि किसी प्रकार की लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी।

नोट: यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। दो टूक मीडिया इस वीडियो की सत्यता या इसमें किए गए दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता। उपलब्ध जानकारी और वायरल दावों के आधार पर खबर लिखा गया है। आधिकारिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही तथ्य पूरी तरह स्पष्ट हो सकेंगे।