गुरुवार, 30 जुलाई 2026

उन्नाव : पुलिस ने तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार,चोरी की महिंद्रा पिकअप बरामद।||Unnao: Police arrested three notorious vehicle thieves and recovered a stolen Mahindra pickup.||

शेयर करें:
उन्नाव : 
पुलिस ने तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार,चोरी की महिंद्रा पिकअप बरामद।
दो टूक : उन्नाव जनपद के थाना असोहा पुलिस ने वाहन चोरी के एक मामले का सफल खुलासा करते हुए तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई महिंद्रा पिकअप (UP32 UN9150) भी बरामद कर ली है।
विस्तार : 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने 29 जुलाई को थाना असोहा में दर्ज मुकदमा संख्या 208/2026 के संबंध में सुधीर, शंकर और अवधेश को देवराबाबा पुल के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ और बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी वाहन चोरी की वारदात में शामिल थे। बरामद वाहन को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई की गई है। आरोपियों में सुधीर के विरुद्ध पहले से भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
बरामदगी:
महिंद्रा पिकअप वाहन संख्या UP32 UN9150
गिरफ्तारी करने वाली टीम:
उपनिरीक्षक सुशील कुमार सिंह, उपनिरीक्षक मोहम्मद मूनिस, कांस्टेबल माधव पांचाल, कांस्टेबल अमरदीप, आरक्षी आकाश श्रीवास्तव एवं आरक्षी दीपनारायण ने कार्रवाई को अंजाम दिया।