मऊ :
ऑपरेशन मजनू के तहत छेड़छाड़ करने वाला युवक गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया।
।।देवेन्द्र कुमार।।
दो टूक : मऊ जनपद मे महिलाओं की सुरक्षा एवं अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे 'ऑपरेशन मजनू' अभियान के तहत सरायलखंसी थाना की एंटी रोमियो पुलिस टीम ने छेड़छाड़ (छींटाकशी) के एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में गुरुवार को सरायलखंसी एंटी रोमियो पुलिस टीम ने फातिमा तिराहे के पास कार्रवाई करते हुए मु.अ.सं. 261/26, धारा 296 बीएनएस से संबंधित आरोपी राम प्रवेश चौहान पुत्र राम भवन चौहान, निवासी बरलाई, जनपद मऊ को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध छेड़छाड़ की घटना के संबंध में मुकदमा पंजीकृत था। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे माननीय न्यायालय में पेश कर दिया गया।
पुलिस ने बताया कि जनपद में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा मनचलों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। ऐसे मामलों में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
