शुक्रवार, 17 जुलाई 2026

लखनऊ : PGI में रिटायर जज से जमीन के नाम पर लाखों की ठगी,जान से मारने की धमकी; रिपोर्ट दर्ज।||Lucknow: Retired judge at PGI was duped of lakhs of rupees in the name of land and threatened with death; report filed.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
PGI में रिटायर जज से जमीन के नाम पर लाखों की ठगी,जान से मारने की धमकी; रिपोर्ट दर्ज।
● भूमाफिया पर रिटायर जज ने लगाया धोखाधड़ी, फर्जी जमीन बेचने का आरोप।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र में एक सेवानिवृत्त अपर जिला जज के साथ जमीन के नाम पर कथित लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पीजीआई पुलिस ने आरोपी विनीत सिंह उर्फ दिलीप सिंह एवं अन्य के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विस्तार
मिली जानकारी के अनुसार थाना पीजीआई पुलिस को दी तहरीर के अनुसार सेवानिवृत्त अपर जिला जज प्रहलाद टंडन ने वर्ष 2025 में अपने रिटायरमेंट फंड से ग्राम कल्ली पश्चिम स्थित खसरा संख्या 1479 की लगभग 17 बिस्वा भूमि खरीदी थी। रिटायर जज का आरोप है कि प्रॉपर्टी डीलर विनीत सिंह ने उन्हें यह भरोसा दिलाया था कि शेष लगभग 5.5 बिस्वा भूमि भी बाद में उनके नाम करा दी जाएगी और भविष्य में पूरी जमीन लाभ के साथ वापस बिकवा दी जाएगी। इसी विश्वास में उन्होंने सौदा किया।
पीड़ित जज का आरोप है कि बाद में आरोपी विनीत सिंह ने शेष भूमि अपने वादे के अनुसार उनके नाम कराने के बजाय कथित रूप से अपनी पत्नी शशि सिंह के नाम रजिस्ट्री करा ली और उसी दिन उसके हिस्से के प्लॉट अन्य लोगों को बेच दिए। आरोप है कि इसके बाद खरीदी गई 17 बिस्वा भूमि में भी अवैध रूप से सड़क निकालकर प्लॉटिंग की गई और कई लोगों को प्लॉट बेच दिए गया।
पीडित जज का यह भी आरोप है कि आरोपी ने पीड़ित की भूमि के हिस्से में जबरन कब्जा कर अवैध प्लॉटिंग की, कई रजिस्ट्रियां कराईं तथा सरकारी भूमि तक के विक्रय का प्रयास किया। शिकायत में कई खरीदारों के नाम भी दर्ज कर उनके विरुद्ध जांच और कार्रवाई की मांग की गई है।
सेवानिवृत्त जज ने आरोप लगाया है कि जब उन्होंने अपना पैसा और जमीन वापस मांगी तो आरोपी पक्ष ने उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने आरोपी को भूमाफिया घोषित करने, पासपोर्ट जब्त करने तथा कठोर कानूनी कार्रवाई की भी मांग की है।
थाना पीजीआई इस्पेक्टर सुशील.कुमार सिंह ने बताया कि पांच पेज की मिली तहरीर के आधार पर बीते शुरुवार को मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है जांच के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।