गुरुवार, 16 जुलाई 2026

लखनऊ :PGI पुलिस ने 48 घंटे में चोरी का किया खुलासा, पांच शातिर चोर गिरफ्तार,माल बरामद।||Lucknow:PGI police solved the theft within 48 hours, arrested five notorious thieves and recovered the goods.||

शेयर करें:
 लखनऊ :
PGI पुलिस ने 48 घंटे में चोरी का किया खुलासा, पांच शातिर चोर गिरफ्तार,माल बरामद।
●चोरी का सामान और वारदात में प्रयुक्त कार बरामद, सभी आरोपी ऑटो चालक निकले।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र में बंद मकान में हुई चोरी का पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण, घरेलू सामान तथा वारदात में प्रयुक्त एक चार पहिया वाहन बरामद किया गया है।
विस्तार : 
थाना पीजीआई इस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि स्थानीय थाना क्षेत्र एकता नगर साहू कॉलोनी निवासी प्रतिभा सिंह ने 14 जुलाई को तहरीर देकर बताया था कि गांव से लौटने पर उनके घर के ताले टूटे मिले और घर से सोने-चांदी के आभूषण व घरेलू सामान चोरी हो चुका था। इस मामले में मिली तहरीर के अनुसार थाना पीजीआई पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया।
सीसीटीवी फुटेज,इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और लगातार की गई छापेमारी के आधार पर गुरुवार को डलौना रेलवे क्रॉसिंग अंडरपास के पास से पांच आरोपियों शुभम,शनि कुमार, दिलीप, गोविंद लाल और नितिन को गिरफ्तार कर लिया गया। 
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे सभी आपस में मित्र हैं और ऑटो चालक का कार्य करते हैं। आर्थिक तंगी के चलते बंद मकानों की रेकी कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे तथा चोरी का सामान आपस में बांट लेते थे।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो जोड़ी पाजेब, एक लॉकेट, एक जोड़ी टॉप्स,एक सोने की अंगूठी,एचपी कंपनी का गैस सिलेंडर, सनफ्लेम मिक्सी,गैस चूल्हा, प्रेस्टिज कुकर तथा वारदात में प्रयुक्त एक कार बरामद की है पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।।