गुरुवार, 16 जुलाई 2026

लखनऊ :दिवंगत पत्रकार नीरज श्रीवास्तव को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि।||Lucknow:Heartfelt tributes paid to the late journalist Neeraj Srivastava.||

शेयर करें:
लखनऊ :
दिवंगत पत्रकार नीरज श्रीवास्तव को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि।
●शोक सभा में पत्रकारों, समाजसेवियों व अधिवक्ताओं ने पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि।
।। डी. एस. शास्त्री ।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के आशियाना क्षेत्र स्थित बंगला बाजार चौराहा (गौतम बुद्ध प्रतिमा, गोल चौराहा) पर गुरुवार को दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार नीरज श्रीवास्तव की स्मृति में श्रद्धांजलि एवं शोक सभा का आयोजन किया गया। सभा में बड़ी संख्या में पत्रकारों, समाजसेवियों, आरटीआई एक्टिविस्टों एवं अधिवक्ताओं ने पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी तथा दो मिनट का मौन रखकर उनकी पुण्यात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
विस्तार
भारतीय पत्रकार एवं मानवाधिकार परिषद के तत्वावधान में आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा का आयोजन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह के आह्वान पर किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने नीरज श्रीवास्तव के पत्रकारिता जगत में दिए गए योगदान को याद करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को नमन किया।
संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं वरिष्ठ पत्रकार दयाशंकर शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धासुमन अर्पित किए, जबकि वरिष्ठ पत्रकार स्वामी नाथ मिश्रा ने पत्रकारों से एकजुट रहकर समाजहित में कार्य करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर पत्रकार सुरेन्द्र कुमार प्रजापति, अवधेश सिंह, अतुल तिवारी, अंजनी श्रीवास्तव, संदीप शुक्ला, अशोक द्विवेदी, राहुल सैनी, अमित सैनी, संजय सोनकर, शिव सिंह, संदीप पाण्डेय, विशाल सिंह, सचिन श्रीवास्तव, रिंकू पाण्डेय, हरप्रीत सिंह, राजसिंह सिंह, आशीष कुमार श्रीवास्तव, सौरभ श्रीवास्तव, रिजवान सहित बड़ी संख्या में पत्रकार, समाजसेवी, आरटीआई एक्टिविस्ट एवं अधिवक्ता उपस्थित रहे।
श्रद्धांजलि सभा के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने दिवंगत पत्रकार नीरज श्रीवास्तव के अधूरे सामाजिक एवं पत्रकारिता मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।