सोमवार, 13 जुलाई 2026

मऊ :पुलिस ने तेज रफ्तार और हुड़दंग करने वाले मनचलों कसा शिकंजा,एक दर्जन पर की कार्रवाई।Mau:Police tightened their grip on speeding and rowdy activities, taking action against a dozen.||

शेयर करें:
मऊ :
पुलिस ने तेज रफ्तार और हुड़दंग करने वाले मनचलों कसा शिकंजा,एक दर्जन पर की कार्रवाई।

।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद में सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए मऊ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना दक्षिण टोला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तेज गति से वाहन चलाकर सार्वजनिक मार्गों पर हुड़दंग मचाने वाले 15 शोहदों/मनचलों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की।
पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देशन में संचालित अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना दक्षिण टोला की एंटी रोमियो टीम एवं थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया।
अभियान के दौरान ऐसे युवकों को चिन्हित किया गया जो तेज रफ्तार से वाहन चलाकर यातायात नियमों की अनदेखी कर रहे थे तथा सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग मचाकर आमजन की सुरक्षा के लिए खतरा उत्पन्न कर रहे थे। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 15 युवकों को हिरासत में लिया, उनके वाहनों का नियमानुसार चालान किया तथा सभी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की।
मऊ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क पर लापरवाही, स्टंटबाजी, तेज रफ्तार, हुड़दंग और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार सख्त अभियान जारी रहेगा। पुलिस ने नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने तथा सुरक्षित एवं जिम्मेदार ढंग से वाहन चलाने की अपील की है।