गुरुवार, 9 जुलाई 2026

मऊ : दिव्यांग कल्याण सेवा ट्रस्ट ने डी एम को सौंपा ज्ञापन,रोजगार और सुगम्य भवनों की मांग।||Mau: The Disabled Welfare Service Trust submitted a memorandum to the DM, demanding employment and accessible buildings.||

शेयर करें:
मऊ : 
दिव्यांग कल्याण सेवा ट्रस्ट ने डी एम को सौंपा ज्ञापन,रोजगार और सुगम्य भवनों की मांग।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ: जनपद में गुरुवार को 'दिव्यांग कल्याण सेवा ट्रस्ट, कलेक्ट्रेट कैम्पस'मऊ के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला अधिकारी आनंद वर्धन त्रिपाठी एवं दिव्यांग कल्याण अधिकारी शांत प्रकाश श्रीवास्तव से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों को पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया और जनपद में दिव्यांगजनों के सामने आ रही विभिन्न चुनौतियों और अपनी मांगों को लेकर एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा।
सौंपे गए ज्ञापन में ट्रस्ट द्वारा जिलाधिकारी महोदय से दिव्यांगों के हित में सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के समुचित क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने का निवेदन किया गया। ट्रस्ट द्वारा मुख्य रूप से निम्नलिखित 6 बिंदुओं पर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया गया है:
अधिकारों के प्रति जागरूकता: दिव्यांगजन अधिकारों, सरकारी योजनाओं और दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 के विषय में समझ विकसित करना।
प्रशासनिक सहयोग: दिव्यांगजनों के लिए शासन और प्रशासनिक कार्यवाही को मजबूत करना।
रोजगार व कौशल विकास: दिव्यांगजनों को कौशल प्रशिक्षण दिलाकर रोजगार से जोड़ना।
बाधामुक्त वातावरण: सरकारी एवं गैर-सरकारी भवनों में हैंड रेलिंग युक्त रैंप की सुविधा उपलब्ध कराना।
जल निगम में नियुक्ति: जल निगम विभाग (ट्यूबवेल) ऑपरेटर पर दिव्यांगजनों को रखा जाना।
योजनाओं का क्रियान्वयन: दिव्यांग कल्याण सेवा ट्रस्ट, कलेक्ट्रेट कैम्पस द्वारा दिव्यांगजनों के हित के लिए शासन-प्रशासन द्वारा जो भी योजनाएं व कार्यक्रमों को करने की कृपा करें।
इस दौरान समूह के मुख्य ट्रस्टी गुल्लू राम, अध्यक्ष अनिता चौहान, उपाध्यक्ष अभिषेक पाण्डेय, सचिव दुर्गेश कुमार, कोषाध्यक्ष मतीउर्हमान आदि‌ सदस्य उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने प्रशासन से अपील की है कि दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए इन मांगों पर जल्द से जल्द सकारात्मक कार्रवाई की जाए।