रविवार, 5 जुलाई 2026

लखनऊ :गोसाईगंज क्षेत्र सड़क हादसे मे कार सवार दो की मौत,दो घायल।।||Lucknow:Two people in a car died and two were injured in a road accident in the Gosaiganj area.||

शेयर करें:
लखनऊ :
गोसाईगंज क्षेत्र सड़क हादसे मे कार सवार दो की मौत,दो घायल।।
दो टूक : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोसाईगंज थाना क्षेत्रान्तर्गत एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह घटना कोतवाली गोसाईगंज क्षेत्र गंगागंज के करीब गब्बर ढाबे के पास रविवार को कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के कारण बताई जा रही है।
विस्तार
जानकारी के अनुसार रविवार देर रात लखनऊ के गोसाईगंज थाना क्षेत्रान्तर्गत गब्बर ढाबे के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवा कर मृतकों की पहचान के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही हैं।
●गोसाईगंज थाना प्रभारी ने बताया कि कोतवाली  गोसाईगंज, क्षेत्र गब्बर ढाबे के पास , (गोसाईगंज एवं गंगागंज के मध्य) एक स्विफ्ट कार के सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा जाने की सूचना प्राप्त हुई।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। प्रारम्भिक जांच में ज्ञात हुआ कि स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई जिससे गंभीर सड़क दुर्घटना हो गई।
दुर्घटना में निम्न दो व्यक्तियों की मौके पर दुखःद मृत्यु हो गई जिनकी पहचान 1.सौरभ यादव उम्र करीब 21 वर्ष पुत्र जगदीश प्रसाद यादव, निवासी ग्राम पड़री, थाना मुंशीगंज, जनपद अमेठी।
2.अभिषेक यादव उम्र करीब 20 वर्ष पुत्र घनश्याम यादव, निवासी ग्राम पड़री, थाना मुंशीगंज, जनपद अमेठी के रहने वाले है घटना में  दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए जिनका नाम 1.नितिन यादव उम्र करीब 20 वर्ष पुत्र ओमप्रकाश, निवासी तेजगढ़, थाना मुसाफिरखाना, जनपद अमेठी।
2.अजय यादव उम्र करीब 24 वर्ष पुत्र बलराम यादव, निवासी ग्राम पड़री, थाना मुंशीगंज, जनपद अमेठी को तत्काल उपचार हेतु सीएचसी गोसाईगंज भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के उपरांत बेहतर उपचार हेतु सिविल अस्पताल, लखनऊ रेफर किया गया है। जिनकी स्थिति खतरे से बाहर है। घटना की सूचना मृतकों एवं घायलों के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस द्वारा मृतकों के शवों का पंचायतनामा परिजनों की उपस्थिति में संपन्न कर पोस्टमार्टम परीक्षण हेतु मर्चरी भेज दिया गया है घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए हैं। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु करा दिया गया है। *परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।