रविवार, 5 जुलाई 2026

लखनऊ :वर्दी पर हाथ उठाया तो पुलिस ने सबक सिखाया,पहुचा हवालत।||Lucknow:Raised a hand against the uniform? The police taught a lesson—straight to the lock-up.||

शेयर करें:
लखनऊ :
वर्दी पर हाथ उठाया तो पुलिस ने सबक सिखाया,पहुचा हवालत।
यूपी पुलिस से उलझने की भूल की तो बंदीगृह पहुच जाओगे।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना बाजारखाला क्षेत्र यातायात पुलिस कर्मी से हाथापाई एवं अभद्रता एवं सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने के मामले मे स्थानीय पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
चौराहे पर डियुटी के दौरान ट्रैफिक पुलिस के द्वारा कार को रोकने पर कार सवार युवक ने कार से उतरकर पुलिस कर्मियों से बहस करते हुए अभद्रता एवं हाथापाई की थी।
विस्तार :
थाना बाजारखाला इस्पेक्टर के अनुसार यातायात पुलिस लखनऊ में तैनात हो0गा0 हामिद अली की तहरीर के आधार पर थाना बाजारखाला पर मु0अ0सं0 131/2026 धारा121/132/352/351(2)/324/115(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त वैभव मौर्या पुत्र राकेश कुमार मौर्या, निवासी दुर्गापुरी कॉलोनी, बादलखेड़ा, थाना काकोरी, लखनऊ को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन संख्या UP32QS2290 (TATA Tiago) को विधिक कार्यवाही के तहत सीज कर दिया गया है।
प्रकरण में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।