सोमवार, 13 जुलाई 2026

लखनऊ : परिक्षा के बाद सरकार साइलेंट, अभ्यर्थियों ने हक के लिए किया शांतिपूर्ण प्रदर्शन।||Lucknow:The government remained silent after the exam,Candidates held a peaceful protest for their rights.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
परिक्षा के बाद सरकार साइलेंट, 
अभ्यर्थियों ने हक के लिए किया शांतिपूर्ण प्रदर्शन।।
।।डी एस शास्त्री।।
दो टूक  : उत्तर प्रदेश अधिनस्थ चयन आयोग द्वारा वर्ष 2024 में उत्तर प्रदेश के विभिन्न विभागों में रिक्त पडी जेई की सीटों के लिए वैकेंसी निकाली गई थी। परंतु उस वैकेंसी को पूर्ण करने के लिए परिक्षा मई 2026 में हुई । परंतु आज तक उस परिक्षा का ना ही परिणाम आया और ना ही उसकी फाइनल आंसर-की । आज छात्रों ने पिकप भवन पर प्रदर्शन किया और पुनः उन्हें आश्वासन दे कर वापस कर दिया गाय। भारतीय युवा जागरूक समाज अध्यक्ष इं.  रवि कान्त पटेल ने बताया कि आयोग पहले भी बच्चों को आश्वासन देता चला आया है ।और इस बार पुनः आश्वासन दे दिया। ‌ हरबार उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से चलकर आये युवाओं को निराशा होकर वापस जाना पड़ता है । रवि कान्त पटेल ने प्रदर्शन के दौरान यह भी कहा कि हम युवाओं को कोई भी उद्देश्य सरकारी तंत्र , मशीनरी, कार्य का नुक़सान  पहुंचाना नहीं है और ना ही पहुंचायें परंतु जो अधिकतर भारतीय संविधान द्वारा प्राप्त है उपकार उपयोग करते हुए युवा अपनी मांगों को रक्खेंगे । आयोग ने छात्र प्रतिनिधि मंडल के छात्रों से कहा कि अगले 3 से 4 दिनों में फाइनल आंसर-की जारी कर दिया जायेगा। और दिसंबर तक इस वैकेंसी को पूर्ण किया जायेगा। प्रतिनिधि मंडल जब बाहर आया तो युवाओं ने एक  बार फिर से आयोग की बातों पर विश्वास दिखाते हुए प्रदर्शन खत्म कर दिया ‌। इस प्रदर्शन के दौरान रवि कान्त पटेल, अंकित शुक्ल , सौरभ , अविनाश, राजेन्द्र , आयुश, अनूप , अर्पित कविता , रितिक एंव सैकड़ों लोग मौजूद रहे ।